Aayudh

Categories

Gold-Silver Crash : शेयर बाजार में भारी गिरावट, सोना-चांदी भी क्रैश, निवेशकों में हड़कंप

Gold-Silver Crash

Gold-Silver Crash : नई दिल्ली। शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट दोनों में गुरुवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली। दो दिन की तेजी के बाद अचानक बाजार धड़ाम हो गया। इससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा। वहीं, सोना और चांदी की कीमतों में भी एक बार फिर भारी गिरावट दर्ज की गई है।

सेंसेक्स-निफ्टी में तेज गिरावट से शुरुआत

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 83,817.69 के मुकाबले 83,757.54 पर खुला, लेकिन कुछ ही मिनटों में गिरावट तेज हो गई। देखते ही देखते सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा फिसलकर 83,313 के स्तर तक आ गया।

Sagar Nurse Murder : सागर में नर्स की हत्या पर राजनीति तेज, नेता प्रतिपक्ष बोले- बीजेपी के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी दबाव में नजर आया। निफ्टी अपने पिछले बंद 25,776 के मुकाबले 25,755.90 पर खुला और फिर गिरावट बढ़ते हुए 164 अंक टूटकर 25,612.90 के स्तर पर पहुंच गया।

विदेशी बाजारों से मिले निगेटिव संकेत

भारतीय शेयर बाजार पर विदेशी बाजारों की कमजोरी का भी असर पड़ा। Gift Nifty 100 अंक से ज्यादा गिरकर कारोबार कर रहा था। जापान का निक्केई करीब 500 अंक, हांगकांग का हैंगसेंग 350 अंक और साउथ कोरिया का KOSPI इंडेक्स 180 अंक तक टूट गया। ग्लोबल मार्केट से मिले इन निगेटिव संकेतों का सीधा असर सेंसेक्स और निफ्टी पर देखने को मिला।

Cold Weather Update : उत्तर भारत में फिर से कोहरा और ठंड का कहर, मध्य प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट

खुलते ही टूटे दिग्गज शेयर

बाजार खुलते ही कई बड़ी कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए। लार्जकैप शेयरों में IndiGo करीब 2.30 फीसदी, BEL 2 फीसदी और Eternal करीब 2 फीसदी तक टूट गए। मिडकैप शेयरों में TIndia 8 फीसदी, Dixon 5 फीसदी, UPL 3 फीसदी और Suzlon करीब 2.10 फीसदी गिर गया।

स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो Radington 5 फीसदी, TIMKEN 4.50 फीसदी और MCX करीब 4.40 फीसदी तक फिसल गया। इसके अलावा Reliance, Bajaj Finance, Adani Ports, Tata Steel और HDFC Bank जैसे बड़े शेयर भी रेड जोन में कारोबार करते दिखे।

Online Gaming Suicide Case : भोपाल में ऑनलाइन गेमिंग के चलते छात्र ने की आत्महत्या, सरकार ने लिया संज्ञान

सोना-चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट

शेयर बाजार के साथ-साथ कमोडिटी मार्केट में भी गिरावट का माहौल रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी की कीमतें खुलते ही क्रैश हो गईं।

5 मार्च एक्सपायरी वाली 1 किलो चांदी की कीमत पिछले बंद के मुकाबले 24,000 रुपये से ज्यादा टूट गई। वहीं 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना भी 2,400 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया।

Delhi Missing Case : 27 दिनों में 800 से ज्यादा लोग लापता, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित

निवेशकों में बढ़ी चिंता

शेयर बाजार और सोना-चांदी, दोनों में एक साथ आई गिरावट से निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, ग्लोबल संकेतों और मुनाफावसूली के चलते फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *