CM Mohan Yadav yoga : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने बाबा रामदेव के मार्गदर्शन में योग के कई कठिन आसन किए।
Cold Weather Update : उत्तर भारत में फिर से कोहरा और ठंड का कहर, मध्य प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट
योग के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी
योग सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पूरी ऊर्जा और एकाग्रता के साथ अभ्यास करते नजर आए। सत्ता के शीर्ष पर रहते हुए योग के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी ने लोगों का ध्यान खींचा। बाबा रामदेव भी इस मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने योग के महत्व पर जोर दिया।
योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी
इस योग अभ्यास के जरिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वस्थ जीवनशैली और योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताते हुए इसके नियमित अभ्यास की अपील भी की गई।
यहां देखिये तस्वीरें





