Aayudh

Categories

Cold Weather Update : उत्तर भारत में फिर से कोहरा और ठंड का कहर, मध्य प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट

Weather Today

Cold Weather Update : नई दिल्ली। देश के उत्तरी राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले 5 दिनों के भीतर दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होंगे, जिससे ठंड, कोहरा और पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी का असर देखने को मिलेगा। पहला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 5 और 6 फरवरी को एक्टिव रहेगा, जबकि दूसरा 9 और 10 फरवरी के आसपास असर दिखा सकता है।

पहले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मध्य प्रदेश के आधे हिस्से, उत्तर प्रदेश के करीब 15 जिले, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।

Online Gaming Suicide Case : भोपाल में ऑनलाइन गेमिंग के चलते छात्र ने की आत्महत्या, सरकार ने लिया संज्ञान

पहाड़ों में माइनस में पहुंचा तापमान

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिलहाल बर्फबारी थम गई है, लेकिन ठंड का प्रकोप जारी है। तापमान लगातार माइनस में बना हुआ है। उत्तराखंड में पाले की स्थिति बनी हुई है, जिसमें रात के समय तापमान गिरने से जमीन और पौधों पर बर्फ जैसी सफेद परत जम जाती है।

उत्तराखंड के बद्रीनाथ में न्यूनतम तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश का कुकुमसेरी इलाका माइनस 12.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है।

Delhi Missing Case : 27 दिनों में 800 से ज्यादा लोग लापता, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित

मैदानी राज्यों में ठंडी हवाओं का असर

राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में धीरे-धीरे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 फरवरी को एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा, जिससे पश्चिमी हिमालय के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Manipur CM Oath : आखिरकार मणिपुर को मिला ‘अपना सीएम’, एक साल बाद राष्ट्रपति शासन खत्म, खेमचंद सिंह होंगे मुख्यमंत्री

अगले दो दिन का मौसम पूर्वानुमान

6 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में हल्की बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं शिमला, मंडी और कांगड़ा में बारिश का अलर्ट है।

7 फरवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे रहने का अनुमान है।

Bengal SIR SC Hearing : बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट में बहस जारी, 32 लाख वोटर अनमैप्ड, CJI ने जजों से ली जानकारी

उत्तर प्रदेश में कोहरे से जनजीवन प्रभावित

उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार सुबह लखनऊ, प्रयागराज समेत 15 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। कोहरे के कारण कानपुर सहित कई रेलवे स्टेशनों पर 25 से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं। बीते 24 घंटों में बाराबंकी सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान और मध्य प्रदेश का हाल

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने से कोहरा और धुंध नहीं देखी जा रही है। जयपुर, जैसलमेर, पिलानी, बीकानेर और अजमेर में तेज धूप खिली रही। अगले हफ्ते से उत्तरी हवाएं कमजोर होने के कारण सुबह-शाम का तापमान बढ़ सकता है और ठंड का असर कम होने की उम्मीद है।

Mamata Banerjee vs ECI : LLB डिग्री के बावजूद ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट में दलील क्यों नहीं दे पाएंगी? लीगल twist समझिए!

मध्य प्रदेश में बुधवार से गुरुवार सुबह तक पश्चिमी एमपी के करीब 25 जिले कोहरे की चपेट में रहे। ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ क्षेत्रों में दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया, लेकिन पहाड़ी इलाकों से आ रही सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।

उत्तराखंड में यलो अलर्ट

उत्तराखंड के 5 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे और पाले के कारण सुबह-शाम ठंड ज्यादा महसूस होगी। हालांकि पूरे दिन मौसम शुष्क रहेगा और ज्यादातर जिलों में बारिश का अलर्ट नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार 6 फरवरी को 3 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड, कोहरा और पहाड़ों में बर्फबारी का असर बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *