छतरपुर – मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम सरकार महेंद्र धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हजारों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिनमें उनके द्वारा कही गई तरह-तरह की बातें और बुंदेली चुटकुले होते हैं लेकिन इस बार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वे वानरों के जैसे उछलते हुए नजर आ रहे .
क्या है वीडियो में
दरअसल यह वीडियो छतरपुर के बागेश्वर धाम सरकार का ही बताया जा रहा है जब महेंद्र धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने भक्तों को दर्शन देने दिव्य दरबार हॉल से बाहर आने लगे तो वह अचानक से वानर के जैसे उछल कूद करने लगे इसी दौरान किसी भक्तों के द्वारा शास्त्री की हरकत को फोन में रिकॉर्ड कर लिया और अब यह वीडियो फेसबुक टि्वटर और इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है .
