भोपाल – कांग्रेस ने कर्नाटक में अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल पर बैन लगाने की घोषणा क्या की उसके बाद से पूरे देश का राजनीतिक पारा बढ़ गया है . और अब मध्यप्रदेश में भी इस विषय को लेकर जमकर राजनीति शुरू हो चुकी है . कर्नाटक चुनावों में कांग्रेस की घोषणा पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री गृहमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जमकर निशाना साधा तो वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने भी इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया दी है .
कांग्रेस की मति मारी गई है ,जो बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कर रही है – सीएम शिवराज
सीएम शिवराज ने कांग्रेस की इस घोषणा का विरोध करते हुए कहा है कि “जाको प्रभु दारुण दुख देही,
ताकी मति पहले हर लेही”
कांग्रेस की मति मारी गई है जो बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कर रही है.सीएम ने कहा
की बजरंग दल एक प्रखर राष्ट्रवादी संगठन है जो आतंकवाद का विरोध करता है, लव जिहाद का विरोध करता है, सामाजिक सेवा करता है अपने धर्म और संस्कृति के जागरण की बात करता है ऐसे राष्ट्रवादी संगठन की तुलना कांग्रेस ने PFI से की है. ये वही कांग्रेस से जो अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करती है , ये वही कांग्रेस है जिसने राम सेतु को काल्पनिक बताया है आज कांग्रेस का चेहरा पूरी तरीके से बेनकाब हो गया है . यही नहीं सीएम ने कांग्रेस को सिमी खाद पानी देने वाला बताया है .
जाको प्रभु दारुण दुख देही,
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 3, 2023
ताकी मति पहले हर लेही।
कांग्रेस की मति मारी गई है, जो बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कर रही है… pic.twitter.com/PhBCruleTt
कांग्रेस को कर्नाटक में अपनी हार दिख इसीलिए बजरंग दल पर बैन लगाने की बात कर रही है – वी डी शर्मा
वहीं इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने भी कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति करती है. कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को अपनी हार दिख रही है, इसलिए देश में अपनी समाजिक और धार्मिक भूमिका निभाने वाले बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कर रही है.
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को अपनी हार दिख रही है, इसलिए देश में अपनी समाजिक और धार्मिक भूमिका निभाने वाले बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कर रही है।
— Ashish Usha Agarwal आशीष ऊषा अग्रवाल (@Ashish_HG) May 3, 2023
– प्रदेश अध्यक्ष श्री @vdsharmabjp जी pic.twitter.com/tbOUQsXtVi
इसी मामले को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पीसीसी चीफ कमलनाथ को पत्र लिखकर बजरंग दल की तुलना पीएफआई से करने पर जवाब मांगा है .
कमलनाथ ने किया कर्नाटक कांग्रेस का समर्थन
कर्नाटक कांग्रेस के द्वारा उठाए इस कदम का मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने समर्थन करते हुए कहा है कि जो नफ़रत फैलाए चाहे व्यक्ति हो या संगठन उस पर कार्रवाई होनी चाहिए, यह तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा है। किसी को टारगेट नहीं करना है .
जो नफ़रत फैलाए चाहे व्यक्ति हो या संगठन उस पर कार्रवाई होनी चाहिए, यह तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा है। किसी को टारगेट नहीं करना है।: @OfficeOfKNath pic.twitter.com/K75FXcA6fc
— sudhirdandotiya (@sudhirdandotiya) May 3, 2023