Aayudh

Categories

Ghaziabad News : सॉरी पापा कोरियन गेम हमारी जिंदगी… 9वीं मंजिल से कूदी तीन नाबालिग बहनें

Ghaziabad News

Ghaziabad News : गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। मंगलवार रात 2 बजे तीन सगी बहनें 9वीं मंजिल की बालकनी से हाथ पकड़कर कूद पड़ीं। तीनों की उम्र 12, 14 और 16 साल थी। गिरने की तेज आवाज सुनकर कॉलोनी वाले दौड़े। पुलिस को खबर दी। 80 फीट ऊंचाई से गिरने पर तीनों गंभीर घायल हो गईं। लोनी अस्पताल ले जाए गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना भारत सिटी बी-1 टावर फ्लैट 907 की है। पुलिस को कमरे में 8-10 पेज का सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था, “मम्मी-पापा सॉरी… गेम नहीं छोड़ पा रही। अब आपको पता चलेगा हम इस गेम से कितना प्यार करते थे।” पिता चेतन ने बताया कि बहनें कोरोना से कोरियन लव गेम की लत में फंसी थीं।

उन्होंने मना किया तो फटकार दी। इसी से तनाव में आकर यह कदम उठाया। चेतन शेयर ट्रेडिंग करते हैं। पुलिस हर पहलू जांच रही है। एडिशनल CP आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि सुसाइड कन्फर्म, लेकिन वजह पता लगेगी। यह ब्लू व्हेल जैसा मामला लगता है। पिता की अपील, बच्चों को मोबाइल गेम न खेलने दें। कौन सा टास्क आता है पता नहीं चलता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *