हाइलाइट्स
- स्पीकर कुर्सी पर कागज फेंकने पर 8 विपक्षी सांसद सस्पेंड।
- सदन में हंगामा चरम पर, कार्यवाही बुधवार तक टाली गई।
- राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया, विपक्ष ने विरोध बढ़ाया।
Parliament Budget session : नई दिल्ली। संसद की कार्यवाही में मंगलवार को एक बड़ा हंगामा देखने को मिला। लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंक दिए। यह घटना सदन की मर्यादा टूटने का बड़ा उदाहरण बन गई। सदन में भारी शोर-शराबा हुआ। कई बार कार्यवाही रोकनी पड़ी।
पीठासीन अधिकारी ने साफ कहा कि कागज फेंकने वाले सांसदों के नाम दर्ज किए जाएंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने निलंबन का प्रस्ताव रखा। सदन ने ध्वनिमत से इसे मंजूर कर लिया।
कुल 8 विपक्षी सांसदों को मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। इनमें ज्यादातर कांग्रेस के सांसद हैं। सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। अब कल यानी बुधवार को सदन चलेगा।
Maha Shivaratri 2026 : 19 साल बाद महाशिवरात्रि 2026 पर ये दुर्लभ योग, 6 ग्रह बना रहे विशेष योग
यह विवाद तब शुरू हुआ जब राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं मिली। उन्होंने 2020 के भारत-चीन संघर्ष पर पूर्व सेना प्रमुख के संस्मरण के आधार पर बात करना चाही थी। पीठासीन अधिकारी ने रोक दिया। विपक्ष ने विरोध जताया।
सांसद वेल में आ गए। नारेबाजी की। स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज उछाले। हंगामा इतना बढ़ा कि सदन चलाना मुश्किल हो गया। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद भवन के बाहर धरना दिया। यह घटना लोकतंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है।
सदन में क्या कार्रवाई हुई :
पीठासीन अधिकारी ने नाम दर्ज करने की बात कही। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने निलंबन प्रस्ताव रखा। सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दी। कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
निलंबित सांसदों के नाम :
डीन कुरियाकोस, किरण रेड्डी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, मणिकम टैगौर, गुरजीत औजला, हिबी इडेन, वेंकेट रमन और प्रशांत पडोले। ये सभी विपक्षी सांसद हैं।
विवाद की वजह
राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया। विपक्ष ने विरोध किया। सांसद वेल में आए। नारेबाजी और कागज फेंकने से हंगामा बढ़ा। राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन के बाहर धरना दिया।
सस्पेंशन के खिलाफ आवाज उठाई। मंगलवार को कई बार स्थगित हुई। दोपहर तीन बजे चौथी बार शुरू हुई। लेकिन हंगामा थमा नहीं। अब बुधवार तक स्थगित।