Aayudh

Categories

T20 World Cup 2026 : पाकिस्तान का भारत मैच बॉयकॉट, अब ग्रुप स्टेज में बाहर होने का खतरा, ICC लगा सकता है लाइफटाइम बैन

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 : नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में बड़ा बवाल मचा हुआ है। पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया कि उनकी टीम ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच नहीं खेलेगी। यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को सरकार का यह फैसला मिला है। इस पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कहा कि PCB अपने फैसले पर फिर से विचार करे। आइये जानते हैं भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने से पाकिस्तान पर क्या असर होगा?

Parliament Budget Session : चीन-पाकिस्तान पर बोलना मना है? राहुल गांधी का स्पीकर पर हमला, नरवणे की किताब से मचा संसद में हंगामा!

भारत को वॉकओवर मिलेगा

पाकिस्तान अगर मैदान पर नहीं उतरा तो भारत को वॉकओवर मिलेगा। ICC नियमों के अनुसार भारत को 2 अंक मिलेंगे। पाकिस्तान को कोई अंक नहीं मिलेगा।

ग्रुप स्टेज से बाहर होने का बड़ा खतरा

ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका हैं। पाकिस्तान का नेट रन रेट बुरी तरह प्रभावित होगा। ICC प्लेइंग कंडीशंस के मुताबिक बॉयकॉट मैच में पाकिस्तान के 20 ओवर में 0 रन माने जाएंगे। इससे बाकी मैच जीतने पर भी रन रेट नेगेटिव जा सकता है। अमेरिका और नीदरलैंड पहले भी उलटफेर कर चुके हैं। अगर पाकिस्तान एक भी मैच हारा तो ग्रुप से बाहर हो सकता है।

Bhopal Love Jihad : 11वीं की नाबालिग छात्रा से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर धर्म बदलने का दबाव

ICC से सख्त कार्रवाई का खतरा

ICC ने कहा है कि PCB को फैसले पर विचार करना चाहिए। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो ICC पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बैन कर सकता है। पहले भी कुछ टीमों ने मैच बॉयकॉट किए हैं और उन्हें सजा मिली है। ICC अब PCB से लिखित जवाब मांगेगा।

PSL पर असर पड़ सकता है

पाकिस्तान सुरक्षा का हवाला नहीं दे सकता क्योंकि बाकी मैच श्रीलंका में हैं। अगर PCB ने बांग्लादेश सपोर्ट का कारण दिया तो ICC PSL के लिए NOC नहीं दे सकता। ICC पहले ही चेतावनी दे चुका है।

Pune Porsche Case Update : पुणे पोर्श मामले में 3 को जमानत, सबूतों से छेड़छाड़ का था आरोप

नॉकआउट में भारत से मुकाबला तो क्या?

पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज मैच का बॉयकॉट किया है, लेकिन नॉकआउट में अगर भारत सामने आया तो क्या होगा? ICC सूत्रों के अनुसार PCB से इस पर भी जवाब मांगा जाएगा। अगर कारण कमजोर रहा तो सख्त एक्शन हो सकता है।

पाकिस्तान को 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली थी। भारत-पाकिस्तान मैच ICC की कमाई का बड़ा स्रोत हैं। मैच नहीं होने से रेवेन्यू घाटा होगा। ICC पाकिस्तान के सालाना फंड शेयर को कम कर सकता है या भविष्य में मेजबानी से बाहर कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *