
भोपाल – कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है गृह मंत्री ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ को एक पत्र लिख कर उनका जबाव माँगा है गृह मंत्री का कहना है की कमलनाथ जी स्वयं को बड़ा हनुमान भक्त बताते हैं तो उन्हें इस विषय पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए .
मिश्रा ने इस पत्र में लिखा है “इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने बजरंग दल जैसे राष्ट्र सेवी संगठन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई है। ऐसे में कोई भी बजरंग भक्त ऐसा नहीं होगा, जिसकी भावनाएं आहत न हुई हो। पीएफआई जैसे राष्ट्र विरोधी संगठन के साथ बजरंग दल की तुलना कर इसका अपमान किया है।’ साथ ही अपने ट्वीट में नरोत्तम ने लिखा कि “तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस ने कर्नाटक में अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल की तुलना पीएफआई से करने के साथ बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कर करोड़ों हिंदुओं और राम भक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। खुद को हनुमान भक्त बताने वाले कमलनाथ जी को बताना चाहिए कि वह अपनी पार्टी के निर्णय के पक्ष में है या विपक्ष में। साथ ही कमलनाथ जी आप यह भी बताएं कि दिग्विजय सिंह जी के बजरंग दल पर बैन करने वाले ट्विट से सहमत है या नहीं। मुझे उम्मीद है कि एक हनुमान भक्त होने के नाते आप मेरे पत्र का जवाब जरूर देंगे।”
तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस ने कर्नाटक में अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल की तुलना पीएफआई से करने के साथ बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कर करोड़ों हिंदुओं और राम भक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।
— NAROTAM MISHRRA (@drnarottammisra) May 3, 2023
खुद को हनुमान भक्त बताने वाले कमलनाथ जी को बताना चाहिए कि वह… pic.twitter.com/SOvpEvovs3
बता दें की बजरंग दल की PFI से तुलना करने पर भाजपा प्रदेश सहित पूरे देश में कांग्रेस पर हमलावर है साथ इस मामले में बजरंग दल के नेताओं की भी कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है