Highlights
- MCX पर चांदी एक ही दिन में करीब ₹60 हजार टूटी।
- मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर से फिसलकर नीचे आई।
- रिकॉर्ड हाई के बाद आई तेज गिरावट से बाजार में हड़कंप और निवेशक सतर्क।
Silver Price Crash: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। खासतौर पर चांदी के दामों में एक ही दिन में जबरदस्त गिरावट आई, जिससे बाजार में हलचल मच गई।
चांदी के दाम में भारी गिरावट
गुरुवार को चांदी ने MCX पर ₹4.20 लाख प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। लेकिन शुक्रवार को इसमें तेज बिकवाली देखने को मिली। चांदी की कीमत करीब 15 फीसदी गिर गई और लोअर सर्किट लग गया। कीमत सीधे करीब ₹60 हजार टूटकर ₹3,39,910 प्रति किलो तक आ गई।
रिकॉर्ड से 80 हजार सस्ती
पिछले कारोबारी सत्र में चांदी ₹3,99,893 प्रति किलो पर बंद हुई थी। शुक्रवार को यह ₹3,83,898 पर खुली। रिकॉर्ड भाव ₹4,20,048 के मुकाबले अब चांदी करीब ₹80 हजार प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।
READ MORE: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: स्कूलों में लड़कियों के लिए मुफ्त सैनेटरी पैड और अलग शौचालय अनिवार्य
अचानक क्यों गिरी कीमत?
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के चलते चांदी में भारी बिकवाली हुई। एक ही दिन में इतनी बड़ी गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया।
सोने में भी दबाव
चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोना पिछले बंद भाव ₹1,83,962 प्रति 10 ग्राम से करीब 1.88 फीसदी गिरकर ₹1,80,499 पर खुला। दिन के दौरान बिकवाली बढ़ने से सोना और नीचे फिसल गया।
निवेशकों में बढ़ी चिंता
हाल ही में सोने ने भी ₹1,93,096 प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन अब तेज गिरावट से निवेशक सतर्क हो गए हैं। बाजार में आगे उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
READ MORE: राहुल-खरगे से मुलाकात के बाद शशि थरूर की सफाई; कहा – मेरा रूख BJP के पक्ष में नहीं…