Aayudh

Categories

अजित पवार के बाद महाराष्ट्र का अगला डिप्टी सीएम बनेगी सुनेत्रा पवार? जानें कौन-कौन है लिस्ट में सबसे आगे

Who Is Next Deputy CM Of Maharashtra

Highlights

  • अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का पद खाली
  • सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री पद की सबसे मजबूत दावेदार
  • प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल समेत कई वरिष्ठ नेता रेस में

Who Is Next Deputy CM Of Maharashtra: अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र के डीप्टी सीएम को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकले लगाई जा रही है। अजित के जाने से उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का पद खाली हो गया है। इससे एनसीपी (अजित गुट) और महायुति सरकार के सामने नया नेतृत्व चुनने की चुनौती खड़ी हो गई है।

सुनेत्रा पवार का नाम सबसे आगे

अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मानते हैं कि सहानुभूति लहर और बारामती की राजनीतिक पकड़ बनाए रखने के लिए उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाना सुरक्षित विकल्प हो सकता है। समर्थकों ने भी अंतिम संस्कार के बाद यह मांग तेज कर दी है।

वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात से बढ़ी अटकलें

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद चर्चाओं को और हवा मिली है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के भीतर उनके नाम पर शुरुआती सहमति बनती दिख रही है।

READ MORE: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, कहा – 2012 के नियम ही रहेंगे लागू…

रेस में पांच बड़े चेहरे

सुनेत्रा पवार के अलावा प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, सुनील तटकरे, धनंजय मुंडे और दिलीप वल्से पाटिल भी दावेदार माने जा रहे हैं। हर नेता की अपनी ताकत और सीमाए हैं, जिन पर पार्टी विचार कर रही है।

डिप्टी सीएम के नाम पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और बीजेपी नेतृत्व से चर्चा के बाद होगा। बीजेपी ऐसा चेहरा चाहती है जो चुनावी लिहाज से मजबूत हो।

शरद पवार कर सकते है खेल?

एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय की चर्चा भी तेज है। ऐसे में शरद पवार की भूमिका अहम हो सकती है। फिलहाल, पार्टी की कोर कमेटी की बैठकें आने वाले फैसले की दिशा तय करेंगी।

READ MORE: GDP ग्रोथ मजबूत, महंगाई नियंत्रित, इलेक्ट्रॉनिक्स और कृषि में तेजी, रोजगार में बढोत्तरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *