Highlights
- चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंची, MCX पर 4,07,456 रुपये दर्ज।
- सोना 1.75 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रिकॉर्ड ऊंचाई।
- अमेरिका-ईरान तनाव और डॉलर कमजोरी से कीमतों में तेज वृद्धि।
Gold-Silver Price Today: भारत में चांदी की कीमतें इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई। MCX पर चांदी का भाव 4,07,456 रुपये प्रति किलो तक गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में भी चांदी ने ऑल-टाइम हाई दर्ज किया। सिर्फ 24 घंटे में चांदी 15,000 रुपये और बढ़ गई। मंगलवार को ही चांदी में 40,500 रुपये की बड़ी छलांग लगी थी।
सोना भी बेकाबू
सोने की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं। MCX पर सोना 1,75,869 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। बुधवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना 5,000 रुपये बढ़कर 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रफ्तार तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,591.61 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। स्पॉट गोल्ड 5,511.79 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी भी 119.34 डॉलर प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई पर पहुंची।
READ MORE: Budget Session 2026: इकोनॉमिक सर्वे से पहले पीएम का संबोधन; कहा – भारत-ईयू समझौता एक अवसर
तेजी के पीछे क्या वजह?
विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को स्थिर रखने के संकेत, अमेरिका-ईरान तनाव, डॉलर में कमजोरी और क्रिप्टो कंपनियों का सोने में निवेश जैसे कारणों से कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है। चांदी में आपूर्ति की कमी और बढ़ती खरीदारी ने भी कीमतों को तेजी दी है। इस साल चांदी की कीमतों में 60% से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है।
क्या बढ़ती रहेंगी कीमतें?
बाजार में चर्चा है कि अगर यही रुझान बना रहा तो आने वाले दिनों में सोना और चांदी की कीमतें और बढ़ सकती हैं। आम खरीदार के लिए ये दोनों धातु खरीदना अब किसी बड़े सपने की तरह हो गया हैं।
READ MORE: अजित पवार का अंतिम संस्कार कुछ देर में, विद्या प्रतिष्ठान की ओर बढ़ी एंबुलेंस; बारामती में जनसैलाब