Aayudh

Categories

Ajit Pawar Death: ‘दादा’ के निधन से पवार परिवार में पसरा मातम, रो-रो कर सुप्रिया सुले का बुरा हाल; बेसुध नजर आई पत्नी सुनेत्रा पवार…

Ajit Pawar Death

Highlights

  • प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र की राजनीति में शोक की लहर
  • ‘दादा’ को खोकर सुप्रिया सुले और पत्नी सुनेत्रा पवार फूट-फूटकर रोई
  • बारामती में मातम, हादसे की जांच शुरू; सुरक्षा बढ़ाई गई

Ajit Pawar Death: मंगलवार सुबह हुए विमान हादसे ने महाराष्ट्र की राजनीति को गहरा झटका दिया। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। इस खबर से महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई। पवार परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

अजित पवार जिस चार्टर्ड विमान से मुंबई से बारामती आ रहे थे, वह सुबह करीब 8:45 पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों के मुताबिक यह क्रैश लैंडिंग थी, जिसमें विमान को गंभीर नुकसान पहुंचा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया गया।

विमान बना आग का गोला

चश्मदीदों ने बताया कि विमान नीचे आते समय असंतुलित नजर आ रहा था। कुछ ही पलों में वह जमीन से टकराया और आग के गोले में बदल गया। आसमान में काला धुआं छा गया और इसके बाद कई धमाकों की आवाजें सुनाई दी। आग इतनी तेज थी कि लोग चाहकर भी मदद नहीं कर सके।

READ MORE: CCTV में कैद हुआ सोनमर्ग का खौफनाक एवलांच, कई होटल चपेट में, दहशत का माहौल; VIDEO

परिवार से मिलते ही छलका दर्द

हादसे के बाद एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और अजित पवार की पत्नी व राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार बारामती में परिजनों से मिलने पहुंची। परिजनों को देखते ही दोनों खुद को संभाल नहीं सकी और फूट-फूटकर रो पड़ी। यह दृश्य वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर गया।

चुनावी दौरे पर थे अजित पवार

जानकारी के मुताबिक अजित पवार स्थानीय निकाय चुनावों से पहले बारामती में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले थे। लेकिन यह यात्रा उनकी आखिरी साबित हुई।

जांच जारी

प्रशासन ने हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। तकनीकी कारणों और लैंडिंग से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। बारामती में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अंतिम संस्कार व श्रद्धांजलि कार्यक्रमों की तैयारी परिवार की सहमति से की जाएगी।

READ MORE: बजट सत्र 2026 शुरू: राष्ट्रपति मुर्मू का संसद में संबोधन, किसान-स्टार्टअप से लेकर सुरक्षा तक सरकार का रोडमैप साझा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *