Aayudh

Categories

Ajit Pawar Death: बारामती प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन; भीषण हादसे में 6 की मौत

Ajit Pawar Death

Highlights

  • बारामती में लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश, डिप्टी CM अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत
  • मुंबई से बारामती जा रहा निजी चार्टर्ड विमान हादसे का शिकार
  • लो विजिबिलिटी को हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा है

Ajit Pawar Death: बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक निजी विमान हादसे का शिकार हो गया। इस भीषण दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार समेत सभी 6 लोगों की मौत हो गई।

मुंबई से बारामती जा रहे थे अजीत पवार

अजित पवार मुंबई से निजी चार्टर्ड विमान से बारामती आ रहे थे। उन्हें जिला परिषद चुनावों के प्रचार के लिए जनसभाओं में शामिल होना था। लैंडिंग के समय विमान रनवे से उतर गया और आग लग गई।

READ MORE: बजट सत्र के दिन पहली बार खुलेगा शेयर बाजार; 1 फरवरी रविवार को पेश होगा बजट

विमान पूरी तरह जलकर खाक

हादसा इतना भयावह था कि विमान पूरी तरह जल गया। दुर्घटना के बाद इलाके में धुआं फैल गया। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

लो विजिबिलिटी बनी वजह

प्राथमिक जांच में हादसे की वजह लो विजिबिलिटी बताई जा रही है। पुलिस और DGCA मामले की जांच कर रहे हैं।

प्रशासन ने की मौत की पुष्टि

पुणे जिला प्रशासन और DGCA ने अजित पवार समेत सभी 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। SP ग्रामीण के अनुसार अब तक कई शव बाहर निकाले जा चुके हैं।

परिवार बारामती के लिए रवाना

हादसे की सूचना मिलते ही अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, सांसद सुप्रिया सुले और परिवार के अन्य सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। घटना से पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर है।

READ MORE: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री सस्पेंड: शंकराचार्य ने धर्म क्षेत्र में बड़े पद का प्रस्ताव दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *