Highlights
- दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं के बीच यलो अलर्ट जारी, तापमान में गिरावट।
- मध्य प्रदेश के 28 जिलों और उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी।
- हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, श्रीनगर में सभी फ्लाइट्स रद्द, नेशनल हाईवे बंद।
Weather Today: उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश, आंधी और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। कई राज्यों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह कोहरा और धुंध के साथ हुई। इसके बाद तेज ठंडी हवाएं चलने लगी। IMD ने 27 जनवरी के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। हल्की से मध्यम बारिश दिनभर जारी रह सकती है। तापमान में गिरावट आई है और विजिबिलिटी कम होने से यातायात प्रभावित हुआ।
बारिश के बावजूद दिल्ली का AQI फिर खराब श्रेणी में पहुंच गया है। मंगलवार सुबह औसत AQI 281 दर्ज किया गया। आनंद विहार, अलीपुर और अशोक विहार जैसे इलाकों में AQI 340 से ऊपर रहा।
READ MORE: भारत दौरे के बाद बदला UAE का रुख, इस्लामाबाद एयरपोर्ट ऑपरेशन से पीछे हटा संयुक्त अरब अमीरात
मध्य प्रदेश के 28 जिलों में अलर्ट
मध्य प्रदेश में भोपाल, ग्वालियर समेत 28 जिलों में आज और कल बारिश की चेतावनी है। बारिश के चलते तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है और कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है।
यूपी और राजस्थान का हाल
उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी है, जबकि 50 जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। राजस्थान के जयपुर में सुबह धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई।
पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी जारी है। कई नेशनल हाईवे बंद हैं और पर्यटक फंसे हुए हैं। श्रीनगर में आज सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। गुलमर्ग में तापमान माइनस 9 डिग्री तक पहुंच गया है।
आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में नया सिस्टम एक्टिव होगा। फरवरी की शुरुआत में भी बारिश और ठंड का असर बना रह सकता है।
READ MORE: 20 साल बाद ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ पर मुहर; जानिए क्या बदलेगा?