Aayudh

Categories

Bank Employee Strike: 5-दिन वर्किंग डे लागू करने की मांग को लेकर बैंक कर्माचारियों की हड़ताल

Bank Employee Strike

Highlights

  • देशभर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग।
  • मध्य प्रदेश में 7 हजार से ज्यादा शाखाएं बंद, नकद और काउंटर सेवाएं प्रभावित।
  • डिजिटल सेवाएं जैसे एटीएम, यूपीआई और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन सामान्य रूप से चालू।

Bank Employee Strike: पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर देशभर के 8 लाख से ज्यादा बैंक कर्मचारी आज हड़ताल पर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर हुई इस हड़ताल का असर मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में रहेगा।

हजारों बैंक शाखाएं बंद

मध्य प्रदेश में करीब 40 हजार बैंक कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। प्रदेशभर में 7 हजार से अधिक शाखाएं बंद रही। इससे नकद लेन-देन, चेक क्लीयरेंस और पासबुक सेवाएं प्रभावित रहेगी। हालांकि, एटीएम, यूपीआई और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य होगी।

READ MORE: भारत दौरे के बाद बदला UAE का रुख, इस्लामाबाद एयरपोर्ट ऑपरेशन से पीछे हटा संयुक्त अरब अमीरात

सरकारी बैंकों ने भी लिया हिस्सा

हड़ताल में SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र जैसी सरकारी क्षेत्र की 12 बड़ी बैंकें शामिल है।

कर्मचारियों की मांग

बैंक यूनियनों का कहना है कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू होने से कर्मचारियों के कार्य-जीवन संतुलन में सुधार होगा और सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी। आम ग्राहकों को आज बैंकिंग सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ा।

READ MORE: INDIA-EU FTA: 20 साल बाद ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ पर मुहर; जानिए क्या बदलेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *