Highlights
- बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार किया तो ICC ने टीम को T20 WC 2026 से बाहर किया।
- स्कॉटलैंड को रैंकिंग और हालिया प्रदर्शन के आधार पर बांग्लादेश की जगह दी गई।
- स्कॉटलैंड 7 फरवरी से कोलकाता और मुंबई में चार मैच खेलेगा।
T20 World Cup 2026: ICC ने टी20 विश्व कप 2026 से बांग्लादेश को बाहर कर दिया है। उसकी जगह अब स्कॉटलैंड टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा। यह विश्व कप 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाना है।
भारत में खेलने से इनकार बना वजह
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार कर दिया था। ICC ने इस फैसले पर पुनर्विचार के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन तय समय में कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला।
प्रोटोकॉल उल्लंघन से बिगड़ा मामला
सूत्रों के अनुसार, BCB ने ICC को सूचित करने से पहले ढाका में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी, जिसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना गया। इसके बाद आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने बोर्ड को पत्र लिखकर साफ किया कि बांग्लादेश की मांगें आईसीसी नीति के अनुरूप नहीं हैं।
स्कॉटलैंड को मिली जगह
स्कॉटलैंड को यह मौका उसके हालिया प्रदर्शन और आईसीसी टी20 रैंकिंग (14वां स्थान) के आधार पर मिला है। 2024 टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन कर चुका है।
स्कॉटलैंड का संभावित शेड्यूल
स्कॉटलैंड अब ग्रुप C में खेलेगा।
- 7 फरवरी: वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंड (कोलकाता)
- 9 फरवरी: इटली vs स्कॉटलैंड (कोलकाता)
- 14 फरवरी: इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड (कोलकाता)
- 17 फरवरी: नेपाल vs स्कॉटलैंड (मुंबई)
ICC का संदेश साफ
ICC ने साफ किया है कि तय कार्यक्रम और टूर्नामेंट से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।