Highlights
- डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, अगर कनाडा अमेरिका की सुरक्षा योजनाओं से दूरी बनाए रखे तो चीन उसे 1 साल में निगल सकता है।
- ट्रम्प ने ग्रीनलैंड गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस प्रोजेक्ट पर कनाडा का विरोध को लेकर आलोचना की।
- कनाडा और चीन के बढ़ते व्यापार संबंध अमेरिका को खटक रहे हैं; कार्नी ने चीन को अमेरिका से अधिक भरोसेमंद बताया।
Trump On Canada: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर कनाडा अमेरिका समर्थित सुरक्षा योजनाओं से दूरी बनाकर चीन के करीब जाता है, तो चीन उसे एक साल में निगल सकता है। यह बयान कनाडा द्वारा ट्रम्प के प्रस्तावित ग्रीनलैंड गोल्डन डोम मिसाइल रक्षा प्रोजेक्ट का विरोध करने के बाद आया।
सोशल मीडिया पर साधा निशाना
ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि गोल्डन डोम परियोजना कनाडा की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। इसके बावजूद कनाडा ने चीन के साथ व्यापार को प्राथमिकता दी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि चीन पहले ही साल में कनाडा को खत्म कर देगा।
अमेरिका-कनाडा संबंध में तनाव
यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और कनाडा के रिश्तों में खटास बढ़ रही है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने वैश्विक राजनीति और नियम आधारित व्यवस्था की कमजोरी पर बात की और अमेरिकी टैरिफ नीति की आलोचना की। ट्रम्प ने कार्नी को आभारी न होने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा।
कनाडा-चीन बढ़ती नजदीकियां
17 जनवरी को कार्नी ने चीन के साथ नया व्यापार समझौता किया। इसके तहत चीन से आयातित इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैरिफ घटाया जाएगा, जबकि कनाडा के कृषि उत्पादों पर शुल्क कम किया जाएगा। कार्नी ने कहा कि चीन अब अमेरिका की तुलना में अधिक भरोसेमंद व्यापारिक साझेदार बन गया है।
गोल्डन डोम का महत्व
ट्रम्प के अनुसार ग्रीनलैंड पर गोल्डन डोम मिसाइल रक्षा सिस्टम रूस और चीन से आने वाली मिसाइलों को रोकने में अहम है। उनका कहना है कि यह अमेरिका और कनाडा दोनों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।