Aayudh

Categories

US में स्कूल से लौट रहे 5 साल के बच्चे को पुलिस ने हिरासत में लिया, पिता भी गिरफ्तार; ट्रंप सरकार पर भड़की हैरिस

5 Year Old Arrested In US

Highlights

  • मिनेसोटा में 5 साल के लियाम को ICE ने उसके पिता के साथ हिरासत में लिया और टेक्सास डिटेंशन सेंटर भेजा।
  • स्कूल अधिकारियों और नेता कमला हैरिस ने घटना की निंदा की, कहा – बच्चे को इस्तेमाल किया गया।
  • ICE का कहना है बच्चा टारगेट नहीं था; कार्रवाई का उद्देश्य पिता को गिरफ्तार करना था।

5 Year Old Arrested In US: अमेरिका के मिनेसोटा के कोलंबिया हाइट्स में ICE एजेंट्स ने 5 साल के प्रीस्कूल छात्र लियाम कोनेजो रामोस और उनके पिता को हिरासत में लिया। एजेंट्स ने बच्चे को गाड़ी से उतारा और बाद में उसे और उसके पिता को टेक्सास के इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर भेज दिया। 

लियाम का परिवार अमेरिका में कानूनी रूप से शरणार्थी के तौर पर रह रहा था। उन्हें देश छोड़ने का कोई आदेश नहीं मिला था।

ICE का बयान

ICE ने कहा कि बच्चे को निशाना नहीं बनाया गया था। कार्रवाई का मकसद लियाम के पिता को गिरफ्तार करना था। हिरासत के दौरान एक एजेंट बच्चे के साथ रहा ताकि उसकी सुरक्षा बनी रहे।

READ MORE: बसंत पंचमी पर बाबा महाकाल का सरसों के फूल से दिव्य श्रंगृार; पंचामृत अभिषेक और संध्या आरती से होगी होली की शुरुआत

स्कूल की प्रतिक्रिया

कोलंबिया हाइट्स स्कूल के अधिकारियों ने कहा कि एजेंट्स ने लियाम से घर का दरवाजा खटखटाने को कहा, जिससे लगता है कि बच्चा चारे की तरह इस्तेमाल हुआ। स्कूल की उप-प्रधान जीना स्टेनविक ने कहा, “5 साल का बच्चा अपराधी नहीं है, उसे हिरासत में क्यों लिया गया?

राजनेताओं की प्रतिक्रिया

डेमोक्रेट नेता कमला हैरिस ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि बच्चा अपने परिवार के साथ घर पर होना चाहिए। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि बच्चा गिरफ्तार नहीं हुआ था और सुरक्षा के लिए एजेंट उसके पास था।

स्कूलों में डर का माहौल

हाल के हफ्तों में मिनेसोटा में कई बच्चों को ICE ने हिरासत में लिया। स्कूल अधिकारियों ने बताया कि छात्रों की उपस्थिति गिर गई है और परिवार डर के माहौल में हैं।

READ MORE: पलाश मुच्छल पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप; शादी से पहले स्मृति मंधाना को भी दिया था धोखा….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *