Aayudh

Categories

Jammu-Kashmir: डोडा में सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवान की मौत, 11 घायल 

Jammu-Kashmir

Highlights

  • डोडा में सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिर गई, 10 जवान शहीद और 11 घायल
  • जवान ड्यूटी पर ऊपरी पोस्ट जा रहे थे; हादसे के कारण वाहन पर नियंत्रण खो जाना बताया गया
  • घायलों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। भद्रवाह–चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास सेना का एक बुलेटप्रूफ वाहन करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 10 जवानों की जान चली गई, जबकि 11 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

ऊपरी पोस्ट जा रहे थे जवान

सेना अधिकारियों के अनुसार, वाहन में कुल 21 जवान सवार थे। सभी जवान डोडा से ऊपरी पोस्ट की ओर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। रास्ते में खराबी और संकरी सड़क के कारण वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे गाड़ी खाई में जा गिरी।

घायलों को एयरलिफ्ट किया गया

हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को मौके से निकालकर तुरंत एयरलिफ्ट किया गया और उधमपुर के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

READ MORE: भोजशाला में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा होगी या पढ़ी जाएगी नमाज, जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का फैसला?

उपराज्यपाल ने जताया शोक

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में देश ने अपने 10 वीर जवानों को खो दिया है। इस दुख की घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए हैं।

नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया और शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में खराब सड़कों के कारण पहले भी सेना के वाहनों के साथ ऐसे हादसे हो चुके हैं। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।

READ MORE: सोना-चांदी के दाम गिरे, आज खरीदने पर होगी भारी बचत; जानें ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *