Aayudh

Categories

Republic Day Whether: गणतंत्र दिवस पर बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Republic Day Whether

Highlights

  • 26 जनवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना, परेड हो सकती है प्रभावित
  • IMD ने 23 जनवरी के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाएं और बारिश का अनुमान
  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस से उत्तर भारत में ठंड, बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी

Republic Day Whether: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में परेड देखने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए मौसम चिंता बढ़ा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जनवरी को दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

23 जनवरी को आंधी-बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक, 23 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। धूल भरी आंधी के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर

मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण हो रहा है। इसका असर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखेगा। 23 और 24 जनवरी को कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

26 जनवरी को बारिश के आसार

स्काईमेट वेदर के अनुसार, 26 जनवरी को भी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे गणतंत्र दिवस परेड प्रभावित होने की आशंका है। सुबह के समय कोहरा भी रह सकता है।

READ MORE: भोजशाला विवाद: बसंत पंचमी पर पूरे दिन पूजा होगी या नहीं, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा फैसला

पहाड़ों में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 23–24 जनवरी को अच्छी बर्फबारी की संभावना है। कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इससे मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलेंगी।

भोपाल में शीतलहर के आसार

भोपाल में 26 जनवरी को शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, रात के तापमान में 3–4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 25 जनवरी को कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन 26 से 28 जनवरी के बीच एक और सिस्टम सक्रिय होने से फिर मौसम बदल सकता है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

READ MORE: ग्रीनलैंड पर नरम पड़े ट्रंप, यूरोप पर टैरिफ की धमकी वापस; टैरिफ लगाने का फैसला रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *