Aayudh

Categories

Protest Against Malti Rai: गौ हत्यारी महापौर इस्तीफा दो… हिंदू संगठनों ने मेयर की बनाई दाढ़ी, मुंह पर पोती कालिख

Protest Against Malti Rai

Highlights

  • गोमांस तस्करी के आरोपों को लेकर बजरंग दल ने भोपाल में मेयर मालती राय के बंगले का घेराव किया।
  • प्रदर्शन के दौरान इस्तीफे की मांग, नारेबाजी और पोस्टर-नेम प्लेट पर स्याही पोती गई।
  • पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन किया, संगठनों ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

Protest Against Malti Rai: भोपाल में गोमांस तस्करी के मामले ने सियासी और सामाजिक माहौल गरमा दिया है। इसी मुद्दे को लेकर बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने बुधवार को महापौर मालती राय के बंगले का घेराव किया, इस्तीफे की मांग की और नगर निगम पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

‘इस्तीफा दो’ के लगे नारे

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “मालती राय इस्तीफा दो” और “गौ हत्यारी” जैसे नारे लगाए। बंगले के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर निगम की जानकारी के बिना इतना बड़ा गोमांस तस्करी नेटवर्क नहीं चल सकता।

पोस्टर और नेम प्लेट पर स्याही

गुस्साए कार्यकर्ताओं ने महापौर मालती राय की नेम प्लेट और बंगले के बाहर लगे होर्डिंग्स पर स्याही पोत दी। कुछ पोस्टरों पर स्याही से दाढ़ी भी बनाई गई। कार्यकर्ताओं ने इसे प्रतीकात्मक विरोध बताया।

READ MORE: सोना ₹1.5 लाख पार, चांदी ₹3.20 लाख पर पहुंची; जानिए आज के ताजा रेट

26 टन गोमांस का मामला

संगठनों ने हाल ही में पकड़े गए 26 टन संदिग्ध गोमांस का हवाला देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक कड़ी है। इससे पहले 17 दिसंबर 2025 को PHQ के सामने मांस से भरा ट्रक पकड़ा गया था, जिसमें स्लॉटर हाउस संचालक को जेल भेजा गया।

हिंदू उत्सव समिति और अन्य संगठनों ने कहा कि जब तक पूरे तस्करी नेटवर्क और उसके मास्टरमाइंड पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

पुलिस का बयान

एसीपी अंकिता खातरकर ने बताया कि यह प्रदर्शन बिना अनुमति के किया गया है, इसलिए संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: MP का बजट सत्र होगा हंगामेदार, कर्ज को बड़ा मुद्दा बनाएगी कांग्रेस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *