Aayudh

Categories

Air Force Plane Crash: टेक्निकली फेल होने के बाद एयरफोर्स प्लेन तालाब में क्रैश, पायलटों ने दिखाया साहस

Air Force Plane Crash

Highlights

  • प्रयागराज में एयरफोर्स का माइक्रोलाइट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट तालाब में क्रैश।
  • दोनों पायलट पैराशूट से कूदकर सुरक्षित बहार निकले, स्थानीय लोगों ने की मदद।
  • हादसे की जांच के लिए सेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया।

Air Force Plane Crash: प्रयागराज में बुधवार दोपहर एक एयरफोर्स का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट शहर के बीचों-बीच स्थित तालाब में क्रैश हो गया। तकनीकी खराबी के कारण एयरक्राफ्ट डगमगाया और तालाब में गिरा, लेकिन दोनों पायलटों ने समय रहते पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के तुरंत बाद सेना और स्थानीय रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

कैसे हुआ हादसा?

हवाई उड़ान के दौरान एयरक्राफ्ट डगमगाया और फिर तालाब में गिरा। इसमें सवार दोनों पायलटों ने पैराशूट से कूदकर खुद को सुरक्षित निकाला। पायलट तालाब के दलदल में फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला।

रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही सेना और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तालाब में चारों तरफ जलकुंभी उगी होने की वजह से एयरक्राफ्ट तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। सेना का हेलीकॉप्टर भी निगरानी कर रहा है।

READ MORE: सोना ₹1.5 लाख पार, चांदी ₹3.20 लाख पर पहुंची; जानिए आज के ताजा रेट

सेना की प्रतिक्रिया

डिफेंस विंग कमांडर देबार्थों धर ने बताया कि एयरक्राफ्ट बमरौली एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी का शिकार हुआ। पायलटों ने समझदारी दिखाते हुए एयरक्राफ्ट को सुनसान इलाके में गिराया, जिससे आम लोगों की जान-माल सुरक्षित रही।

जांच की प्रक्रिया

सेना ने हादसे की वजह पता करने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है। यह दो सीट वाला ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था और दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं।

READ MORE: सरकारी नोटिस पर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, ‘शंकराचार्य का फैसला सिर्फ शंकराचार्य करेंगे; पुरी के दो शिविर कैसे लगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *