Highlights
- सोने की कीमत पहली बार ₹1.5 लाख पार, 21 दिन में ₹21,744 की बढ़ोतरी।
- चांदी 10 हजार बढ़कर ₹3.20 लाख पर पहुंची, लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तर।
Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। 21 जनवरी 2026 को सोना पहली बार ₹1.5 लाख पार कर गया और 10 ग्राम सोने के दाम ₹7,795 बढ़कर ₹1,55,204 तक पहुंच गए। वहीं, चांदी की कीमत भी 10,730 रुपए बढ़कर ₹3,20,075 प्रति किलो हो गई है। सिर्फ 21 दिनों में सोना ₹22 हजार और चांदी करीब 90 हजार रुपए महंगी हो चुकी है, जिससे सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ गई है।
चांदी में भी उछाल
1 किलो चांदी की कीमत ₹10,730 बढ़कर ₹3,20,075 पर पहुंच गई। इस साल केवल 21 दिनों में चांदी ₹90,825 महंगी हो चुकी है। दोनों धातुएं लगातार तीसरे दिन अपने ऑल-टाइम हाई पर हैं।
बाजार में तेजी का कारण
विशेषज्ञों के अनुसार सोने-चांदी में तेजी का कारण वैश्विक राजनीतिक तनाव और निवेशकों का सुरक्षित निवेश की ओर रुझान है। एमसीएक्स पर सोना और चांदी दोनों रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।
READ MORE: मध्यप्रदेश बजट सत्र: ‘लोक-लुभावन’ योजनाओं और ‘कर्ज’ के बोझ के बीच सियासी संग्राम
दिल्ली-मुंबई में भाव
दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड ₹157,130 और चांदी ₹3,29,020 पर पहुंच गई। मुंबई में भी सोना ₹1,57,400 और चांदी ₹3,29,580 पर बिक रही है।
निवेशकों के लिए मुनाफा
निवेशकों के लिए यह राहत की खबर है। जो लोग पिछले साल सोने-चांदी में निवेश कर चुके हैं, उन्हें शानदार रिटर्न मिल चुका है।