Aayudh

Categories

एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बोले गोविंदा – कोई दूध का धुला नहीं है, ऐसी स्थिति में न डाले कि दम घुटने लगे

Govinda Affair

Highlights

  • गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों पर कहा, उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।
  • एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों को लेकर बोले, चुप रहने पर लोग कमजोर समझते हैं।
  • एक्टर ने परिवार से अपील की कि उन्हें ऐसी स्थिति में न डालें जहां उनका दम घुटने लगे।

Govinda Affair: बीते कुछ समय से बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। सुनीता के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर वाले बयानों के बाद अब गोविंदा ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ एक सोची-समझी साजिश चल रही है, जिसमें उनके परिवार को भी अनजाने में इस्तेमाल किया जा रहा है।

‘चुप रहने पर लोग कमजोर समझते हैं’

एएनआई से बातचीत में गोविंदा ने कहा कि जब कोई व्यक्ति चुप रहता है तो लोग उसे कमजोर समझने लगते हैं। उन्होंने कहा कि अब वह जवाब दे रहे हैं क्योंकि लगातार उनकी छवि खराब की जा रही है। गोविंदा के मुताबिक, उन्हें पहले ही चेतावनी दी गई थी कि उनके घर-परिवार के लोग भी इस साजिश का हिस्सा बन सकते हैं।

READ MORE: सुनीता ने गोविंदा को सुनाई खरी-खरी, यश के करियर पर किया बड़ा खुलासा; बोली – तू बाप है कि क्या है? 

काम और परिवार से दूर करने की कोशिश

गोविंदा ने आरोप लगाया कि पहले उन्हें काम से दूर किया गया और फिर परिवार में गलतफहमियां पैदा की गईं। उन्होंने कहा कि उनकी कई फिल्मों को सही मौका नहीं मिला, हालांकि उन्होंने खुद भी कई प्रोजेक्ट छोड़े हैं। गोविंदा ने साफ किया कि वह रो नहीं रहे, बस सच्चाई सामने रख रहे हैं।

अफेयर के आरोपों पर जवाब

पत्नी सुनीता के अफेयर वाले आरोपों पर गोविंदा ने कहा कि उन्होंने जिंदगी में सिर्फ एक ही शादी की है। उन्होंने सवाल उठाया कि फिल्म इंडस्ट्री में कौन पूरी तरह दूध का धुला है, लेकिन फिर भी उन्हीं पर आरोप लगाए जा रहे हैं।

परिवार से की अपील

गोविंदा ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें ऐसी स्थिति में न डाला जाए जहां उनका दम घुटने लगे। उन्होंने खास तौर पर अपने परिवार से अपील की कि वे किसी की बातों में न आएं। उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थना सिर्फ अपने बच्चों और परिवार की भलाई के लिए है।

शादी और तलाक की अफवाहें

गौरतलब है कि गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। हाल ही में तलाक की अफवाहें भी उड़ी थी, जिन्हें दोनों ने नकार दिया था।

READ MORE: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका; दिल्ली हाई कोर्ट ने कुलदीप सेंगर की सजा सस्पेंड करने की याचिका खारिज 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *