Aayudh

Categories

AI का गलत इस्तेमाल: AI से बने फेक विमान हादसों के वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur Viral Video

Jabalpur Viral Video: जबलपुर में विमान हादसों के फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से ऐसे वीडियो तैयार कर रहा था, जिनका उद्देश्य लोगों में डर और भ्रम फैलाना था।

भीड़ दिखाकर फैलाई गई अफवाह

AI जनरेटेड वीडियो में कभी विमान को रेल की पटरियों के बीच इमरजेंसी लैंडिंग करते हुए दिखाया गया, तो कभी खेतों में उतारे जाने का दृश्य बनाया गया। वीडियो इतने वास्तविक प्रतीत हो रहे थे कि कई लोगों ने इन्हें असली हादसा मान लिया और तेजी से शेयर कर दिया । सूत्रों की मने तो फर्जी वीडियो में विमान के आसपास लोगों की भीड़ भी दिखाई गई थी, जिससे यह आभास दिया गया कि जबलपुर में कोई बड़ा विमान हादसा हुआ है। इससे क्षेत्र में अफवाहों का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए।

READ MORE: विदिशा में 4400 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, MP को मिलेगी नई रफ्तार

खमरिया थाना पुलिस की कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलते ही खमरिया थाना पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी वीडियो या खबर को बिना पुष्टि के साझा न करें और फेक कंटेंट से सतर्क रहें।

READ MORE: इंदौर में दूषित पानी कांड के बाद टीम इंडिया में डर का माहौल; शुभमन गिल ने 3 लाख का वाटर प्यूरीफायर अपने कमरे में रखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *