Aayudh

Categories

IND VS NZ: दूषित पानी कांड के बाद टीम इंडिया में डर का माहौल; गिल ने 3 लाख का वाटर प्यूरीफायर अपने कमरे में रखा

Highlights

  • शुभमन गिल ने इंदौर में अपने कमरे में 3 लाख रुपये का वाटर प्यूरीफायर रखा।
  • दूषित पानी से अब तक 24 लोगों की मौत और 16 मरीज अस्पताल में भर्ती।
  • BCCI ने टीम की डाइट और फिटनेस के लिए स्पेशल शेफ भी साथ भेजे।

IND VS NZ: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी के कारण अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। 16 मरीज अस्पताल में इलाजरत हैं, जिनमें से कुछ को ICU में रखा गया है। यह संकट भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले से ठीक पहले आया है।

टीम इंडिया के खास इंतजाम

भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल ने 3 लाख रुपए कीमत का वाटर प्यूरीफायर अपने कमरे में रखा। यह मशीन आरओ और पैक्ड वाटर को भी दोबारा पूरी तरह शुद्ध कर देती है। होटल स्टाफ को इसके इस्तेमाल और तकनीक की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।

READ MORE: सुनीता ने गोविंदा को सुनाई खरी-खरी, यश के करियर पर किया बड़ा खुलासा; बोली – तू बाप है कि क्या है? 

बीसीसीआई ने भेजा शेफ

टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस और डाइट का खास ध्यान रखते हुए BCCI ने शेफ भी साथ भेजे हैं। विराट कोहली की डाइट में हरी ग्रिल्ड सब्जियां, स्प्राउट्स और सूप शामिल हैं, जबकि रोहित शर्मा बादाम, ओट्स, पनीर, फ्रूट और हरी सब्जियां खाते हैं।

सुरक्षित पानी और डाइट पर फोकस

खिलाड़ियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए फ्रांस के इवियन नेचुरल स्प्रिंग वॉटर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसकी कीमत लगभग 3-4 हजार रुपए प्रति लीटर है। टीम इंडिया का यह कदम इंदौर में दूषित पानी से होने वाले खतरे को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

READ MORE: बीजेपी सरकार बनते ही एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर भेजेंगे – मालदा से बोले पीएम मोदी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *