Highlights
- पीएम मोदी ने मालदा में TMC पर घुसपैठियों को वोटर बनाने और आबादी संतुलन बिगाड़ने का आरोप लगाया।
- आयुष्मान भारत योजना रोकने को लेकर TMC को घेरा, भाजपा सरकार बनने पर सुशासन का दावा किया।
- 3250 करोड़ की परियोजनाओं और पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया।
PM Modi West Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर घुसपैठियों को संरक्षण देने, उन्हें वोटर बनाने और गरीबों के अधिकार छीनने के गंभीर आरोप लगाए। इसके साथ ही पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर बंगाल में सुशासन और विकास की नई शुरुआत होगी।
घुसपैठियों को वोटर बनाने का आरोप
#WATCH | Malda, West Bengal | Prime Minister Narendra Modi says, "West Bengal faces a huge challenge from infiltrators. Look at the developed countries of the world, where there is no shortage of money; even they are expelling illegal immigrants. It is absolutely essential that… pic.twitter.com/8jo1xRM3Fm
— ANI (@ANI) January 17, 2026
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि TMC अवैध घुसपैठियों को वोटर बना रही है। इससे गरीबों का हक छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई होगी और उन्हें देश से बाहर निकाला जाएगा।
आयुष्मान भारत पर TMC को घेरा
प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दी गई। TMC को गरीबों की तकलीफ से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने इसे “पत्थर दिल सरकार” बताते हुए कहा कि ऐसी सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी है।
READ MORE: CM यादव ने यूनियन कार्बाइड का किया निरीक्षण; विवादित बयान वाले बरैया पर भी दी प्रतिक्रिया
विकास परियोजनाओं की सौगात
पीएम मोदी ने मालदा में 3250 करोड़ रुपये से ज्यादा की रेल और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन भी किया, जो हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी। उन्होंने ट्रेन के ड्राइवर और बच्चों से बातचीत भी की।
भाजपा के सुशासन का दावा
पीएम ने कहा कि देश के कई राज्यों असम, त्रिपुरा, ओडिशा, बिहार और महाराष्ट्र में जनता ने भाजपा के सुशासन मॉडल पर भरोसा जताया है। उन्होंने दावा किया कि अब बंगाल में भी विकास और सुशासन की बारी है।
जनता से अपील
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि बंगाल के हर परिवार को पक्का घर, मुफ्त राशन और मुफ्त बिजली मिले। उन्होंने जनता से अपील की कि TMC की भ्रष्ट सरकार को हटाकर भाजपा को मौका दें, ताकि बंगाल में भी विकास की गंगा बहे।