Aayudh

Categories

Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी ने दूषित पानी कांड पीड़ितों से की मुलाकात; बांटे 1-1 लाख के चेक

Rahul Gandhi Indore Visit

Highlights

  • राहुल गांधी ने बॉम्बे हॉस्पिटल में दूषित पानी पीड़ितों से मुलाकात की
  • भागीरथपुरा में प्रभावित परिवारों को 1-1 लाख रुपये के चेक वितरित किए
  • दौरे के दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार भी मौजूद रहे

Rahul Gandhi Indore Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर दौरे पर हैं। सबसे पहले उन्होंने बॉम्बे हॉस्पिटल का दौरा किया और दूषित जल से प्रभावित मरीजों से मुलाकात की। यहां उनके साथ राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद थे।

भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मुलाकात

इसके बाद राहुल गांधी भागीरथपुरा पहुंचे। संकरी गलियों के कारण वे पैदल ही पीड़ित परिवारों के पास गए। उन्होंने मृतक और प्रभावित परिवारों से बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

READ MORE: इंदौर वनडे से पहले विराट और कुलदीप पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार; भस्म आरती में हुए शामिल

राहुल गांधी ने राहत राशि वितरित की

राहुल गांधी ने प्रभावित परिवारों को 1-1 लाख रुपये के चेक दिए। वहीं, एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।

मीडिया से होगी बातचीत

भागीरथपुरा में 12.45 से 1.45 बजे तक मुलाकात के बाद राहुल गांधी मीडिया से बातचीत करेंगे। इसके बाद वे एयरपोर्ट पहुंचकर 2.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

READ MORE: CM यादव ने यूनियन कार्बाइड का किया निरीक्षण; विवादित बयान वाले बरैया पर भी दी प्रतिक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *