BMC Election Results: महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में भाजपा और गठबंधन को जोरदार बढ़त मिली है। रुझानों के अनुसार 29 नगर निगमों में से 23 में बीजेपी+ आगे चल रही है।
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में भाजपा+शिवसेना (शिंदे) गठबंधन 227 सीटों में 118 सीटों पर आगे है। अकेले भाजपा को 99 सीटों पर बढ़त मिली है। शिवसेना (UBT) 62 और राज ठाकरे की MNS 9 सीटों पर आगे हैं। कांग्रेस केवल 13 सीटों पर लीड में है।
अन्य नगर निगमों में स्थिति
नागपुर, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपड़ी चिंचवाड़ और नासिक में भी भाजपा गठबंधन बढ़त में है। लातूर में कांग्रेस ने 70 में से 43 सीटें जीती। चंद्रपुर में भी कांग्रेस आगे है। परभणी में शिवसेना (उद्धव) और वसई-विरार में VBA ने बढ़त बनाई है। मालेगांव में शिवसेना (शिंदे) आगे है।
READ MORE: IGNTU अमरकंटक में असम के छात्र पर हमला; पांच छात्र निष्कासित, CM मोहन यादव ने जताई नाराजगी
काउंटिंग प्रक्रिया
नगर निगम चुनाव की काउंटिंग 10 बजे शुरू हुई। महाराष्ट्र में कुल 2869 सीटों के लिए 15,931 उम्मीदवार मैदान में थे। 68 उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं।
काउंटिंग के लिए 23 काउंटिंग रूम बनाए गए और सभी सुरक्षा, ट्रैफिक और लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था पूरी कर ली गई।
नेताओं की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह जनता का BJP और उसके गठबंधन पर भरोसा दिखाता है। BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह प्रदर्शन पार्टी और सहयोगियों के लिए बड़ी सफलता है।