Jabalpur Viral Video: जबलपुर में सोशल मीडिया पर एक फेक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हवाई जहाज को रेलवे स्टेशन और खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो पूरी तरह एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जनरेट किया गया है, जिसे सिर्फ लाइक और व्यू पाने के लिए बनाया गया था।
रेलवे स्टेशन पर जहाज की झूठी लैंडिंग
वायरल वीडियो में जबलपुर रेलवे स्टेशन की पटरियों पर एक यात्री विमान खड़ा दिखाया गया है। वीडियो में युवक दावा करता है कि तकनीकी खराबी के कारण पायलट को रेलवे स्टेशन पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। साथ ही ट्रेन और विमान की टक्कर की बात भी कही गई है, जो पूरी तरह झूठ है।
READ MORE: न्यूजीलैंड मैच से पहले टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर पहुंचे नलखेड़ा, मैच से पहले हवन-अर्चना में शामिल
खेत में विमान उतरने का भी दावा
एक अन्य वीडियो में बड़े विमान को खेत में उतरा हुआ बताया गया है। वीडियो में ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस के कंट्रोल न कर पाने की बातें कही गई हैं। जांच में यह भी एआई जनरेटेड निकला।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने किया खंडन
जबलपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर आर.आर. पांडे ने इन सभी वीडियो को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि जबलपुर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। वीडियो सामने आते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा बैठक की और मामला पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस कर रही क्रिएटर की तलाश
खमरिया पुलिस ने वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के फेक वीडियो से जनता में डर और भ्रम फैलता है।
एयरपोर्ट डायरेक्टर ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जांचे-परखे ऐसे वीडियो पर भरोसा न करें और न ही शेयर करें। फेक कंटेंट समाज के लिए नुकसानदायक है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
READ MORE: अब मरीजों से पहले डिजिटल ट्विन का होगा इलाज; जानिए क्या है IIT इंदौर का Charak DT?