Aayudh

Categories

Operation Swadesh: ईरान में फंसे 10,000 भारतीयों की होगी घर वापसी, सरकार ने शुरू किया ऑपरेशन स्वदेश; जाने पूरी डीटेल…

Operation Swadesh

Highlights

  • भारत ने ईरान से नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए ‘ऑपरेशन स्वदेश’ शुरू किया; पहला विमान आज दिल्ली पहुंचेगा।
  • ईरान में लगभग 10,000 भारतीय हैं, जिनमें 2,500-3,000 मेडिकल स्टूडेंट्स शामिल हैं; छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है।
  • भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी किए; नागरिकों को पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी गई।

Operation Swadesh: ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शन और अस्थिर स्थिति के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए ‘ऑपरेशन स्वदेश’ शुरू किया है। पहला विशेष विमान आज तेहरान से नई दिल्ली आएगा।

ईरान में भारतीय नागरिक

इस समय ईरान में लगभग 10,000 भारतीय हैं। इनमें छात्र, कारोबारी और पेशेवर शामिल हैं। खासकर मेडिकल की पढ़ाई करने वाले 2,500-3,000 छात्र भी वहां हैं। विदेश मंत्रालय ने सभी से ईरान यात्रा से बचने की सलाह दी है।

READ MORE: सुप्रीम कोर्ट ने कहा – ममता बनर्जी एजेंसी की कार्यवाही में नहीं दे सकती दखल, ED के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा

जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (JKSA) ने बताया कि ईरान में मौजूद सभी छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। दूतावास ने उनके पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज इकट्ठा कर लिए हैं। पहले बैच के लिए छात्रों को शुक्रवार सुबह 8 बजे तैयार रहने को कहा गया है। इसमें गोलेस्तान यूनिवर्सिटी, शाहिद बहेश्ती यूनिवर्सिटी और तेहरान यूनिवर्सिटी के छात्र शामिल हैं।

हेल्पलाइन और संपर्क

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी किया है:
मोबाइल: +989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359
ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in
दूतावास ने सभी नागरिकों को पासपोर्ट, वीजा और जरूरी दस्तावेज अपने पास रखने की सलाह दी है।

जानिए मौजूदा हालात…

ईरान में पिछले महीने से जारी प्रदर्शन में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं। भारत सरकार लगातार हालात पर नजर रख रही है और सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।

READ MORE: आखिरकार ट्रंप को मिल ही गया नोबल शांति पुरस्कार; वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो ने किया भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *