Aayudh

Categories

Virat Kohli ODI Rank: विराट कोहली बने 5 साल बाद नंबर-1 वनडे बल्लेबाज; कोहली ने रोहित को पीछे छोड़ा

Virat Kohli ODI Rank

Highlights

  • विराट कोहली 5 साल बाद ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बने, रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर।
  • कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 93 रन की पारी खेलकर 785 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए।
  • टॉप-10 में 4 भारतीय बल्लेबाज शामिल: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर।

Virat Kohli ODI Rank: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली 5 साल बाद आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। इस पोजिशन से उन्होंने लंबे समय तक नंबर-1 रहे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रोहित अब तीसरे नंबर पर हैं।

93 रनों की पारी बनी मदद

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में कोहली ने 93 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 8 चौके लगाए। इसके बाद उन्हें 785 रेटिंग पॉइंट्स मिले और वह 11वीं बार अपने करियर में वनडे नंबर-1 बल्लेबाज बने।

टॉप रैंकिंग में भारतीय दबदबा

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारत के 4 बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं। शुभमन गिल पांचवें और श्रेयस अय्यर दसवें नंबर पर हैं। कोहली से सिर्फ 1 रेटिंग प्वाइंट पीछे न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल दूसरे नंबर पर हैं।

READ MORE:भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच को लेकर पुलिस अलर्ट; ब्लैक में टिकट बेचने वालो की मॉनिटरिंग तेज

आगे चुनौती बड़ी

कोहली नंबर-1 तो बन गए हैं, लेकिन रेटिंग में सिर्फ 1 अंक का अंतर होने के कारण उन्हें अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए लगातार रन बनाना होंगे। आने वाले दो वनडे मुकाबलों में उनके प्रदर्शन से अगली रैंकिंग तय होगी।

READ MORE: ईरानी सरकार ने ट्रंप को दी जान से मारने की धमकी; ईरान में फंसे 10 हजार भारतीय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *