Aayudh

Categories

IND VS NZ Indore: भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच को लेकर पुलिस अलर्ट; ब्लैक में टिकट बेचने वालो की मॉनिटरिंग तेज

IND VS NZ Indore tickets

Highlights

  • भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच को लेकर इंदौर क्राइम ब्रांच अलर्ट, टिकट ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त नजर
  • सोशल मीडिया के जरिए महंगे दामों पर टिकट बेचने वालों को चिन्हित कर रही है पुलिस
  • होलकर स्टेडियम में मैच के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम, 15 जनवरी को टीमें पहुंचेंगी

IND VS NZ Indore: 18 जनवरी को होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। खास तौर पर मैच टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी

इंदौर क्राइम ब्रांच की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल लगातार फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और अन्य प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए हुए है। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जो ऑनलाइन माध्यम से मैच के टिकट अधिक कीमत पर बेचने या टिकट ब्लॉक कराने का दावा कर रहे हैं। इस तरह की दो शिकायतें पहले ही पुलिस को मिल चुकी हैं।

जनता से सतर्क रहने की अपील

क्राइम ब्रांच ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी लालच में न आएं और सोशल मीडिया पर टिकट दिलाने के झांसे से बचें। यदि किसी को टिकटों की अवैध बिक्री या धोखाधड़ी की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

READ MORE: चाइनीज मांझा बना मौत की डोर; कुछ ही घंटों में तीन युवक घायल, सड़क पर बहा खून

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

मैच को लेकर होलकर स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से मूल्यांकन किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार बैठकें की जा रही हैं। मैच की तैयारियों के तहत दोनों टीमें 15 जनवरी को इंदौर पहुंचेंगी और इसके बाद अभ्यास सत्र शुरू होगा।

स्टेडियम में सख्त निगरानी

स्टेडियम के सभी नौ प्रवेश द्वारों और अंदरूनी हिस्सों में अलग-अलग अधिकारियों की तैनाती की गई है। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर सभी सुरक्षा मानकों और एसओपी का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

सुरक्षित और सफल आयोजन पर जोर

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मैच का आयोजन पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से कराया जाएगा, ताकि दर्शक बिना किसी परेशानी के क्रिकेट का आनंद ले सकें।

READ MORE: छत्तीसगढ़ में IPL की वापसी; रायपुर होगा RCB का घरेलू मैदान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *