Aayudh

Categories

Rahul Gandhi Indore Visit: 17 जनवरी को इंदौर पहुंचेगे राहुल गांधी; जहरीले पानी से पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात

Rahul Gandhi Indore Visit

Rahul Gandhi Indore Visit: भागीरथपुरा दूषित पानी कांड के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर आएंगे और दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। इसी दिन कांग्रेस मध्य प्रदेश के हर ब्लॉक में सामूहिक उपवास का कार्यक्रम भी आयोजित कर सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से मृतकों की संख्या 23 हो गई है।

आईसीयू में मरीजों की संख्या बढ़ी

भागीरथपुरा में दूषित पानी का खतरा अभी भी जारी है। लोग आरओ, बोतल या उबला हुआ पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। आईसीयू में इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है, जबकि पिछले कई दिनों से 3 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

READ MORE: थाईलैंड में ट्रेन हादसा; 65 फीट ऊंचाई से क्रेन गिरने से 22 की मौत, दर्जन घायल

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

दूषित पानी मामले में कांग्रेस ने रविवार को इंदौर में न्याय यात्रा निकाली। इस यात्रा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही दोषियों पर केस और मृतकों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजे की मांग की।

ये खबर अपडेट की जा रही है….

READ MORE: छत्तीसगढ़ में IPL की वापसी; रायपुर होगा RCB का घरेलू मैदान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *