Highlight
- 13 साल बाद छत्तीसगढ़ में IPL की वापसी, RCB रायपुर में 2 मुकाबले खेलेगी।
- बेंगलुरु में 2025 विक्ट्री सेलिब्रेशन की भगदड़ के बाद बड़े आयोजनों में नियम सख्त।
RCB Home Ground: लंबे इंतजार के बाद अब छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों को रायपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की गूंज सुनाई देगी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) रायपुर को अपना घरेलू मैदान बनाएगी और यहां IPL 2026 के 2 मुकाबले खेले जाएंगे।
RCB का होम ग्राउंड रायपुर
RCB रायपुर में 2 मैच खेलेगी। अगर बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम NOC नहीं देता है तो रायपुर को 3 और मैच मिल सकते हैं। शेष दो मैच इंदौर में कराए जा सकते हैं। RCB ने अभी तक कर्नाटक क्रिकेट संघ से संपर्क नहीं किया है।
पिछली बार बेंगलुरु में हुई भगदड़
RCB ने IPL 2025 का खिताब जीतने के बाद 4 जून को बेंगलुरु में ट्रॉफी सेलिब्रेशन किया था। भीड़ नियंत्रण की कमी के कारण भगदड़ हुई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद बड़े आयोजनों में कड़े नियम लागू किए गए।
अन्य टीमें के होम ग्राउंड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स इस बार अपने कुछ होम मैच पुणे में खेल सकती है। जयपुर स्टेडियम में रेनोवेशन और सुरक्षा कारणों से यह बदलाव किया जा रहा है।
रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
23 जनवरी को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। मैच के दौरान 350 से अधिक निजी सुरक्षाकर्मी और 45 अधिकारी तैनात होंगे। स्टेडियम के सभी 13 प्रवेश द्वारों पर लोहे की रेलिंग और सुरक्षा कर्मी लगाए जाएंगे। दर्शकों की सुरक्षा और मैदान में प्रवेश पर कड़ा नियंत्रण रहेगा।
READ MORE: थाईलैंड में ट्रेन हादसा; 65 फीट ऊंचाई से क्रेन गिरने से 22 की मौत, 80 घायल