Aayudh

Categories

MP Board 2026: 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें बदली, हिंदी और अन्य पेपर अब होंगे इन तारीख में…

MP Board 2026

MP Board 2026: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का नया टाइमटेबल जारी किया है। 10वीं का हिंदी पेपर अब 6 मार्च 2026 को होगा, जबकि पहले यह 11 फरवरी को प्रस्तावित था। 12वीं के उर्दू और मराठी पेपर 6 मार्च को होंगे और हिंदी का पेपर 7 मार्च 2026 को आयोजित होगा।

परीक्षा का समय

सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी। 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होगी और 10वीं 13 फरवरी से। कुछ विषयों का क्रम भी बदला गया है ताकि छात्रों की तैयारी और प्रबंधन सुचारू हो।

READ MORE: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा एमपी का मौसम, उत्तरी जिलों में बढ़ेगी ठंड और बारिश के संकेत

छात्रों और स्कूलों को निर्देश

बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि नया टाइमटेबल नोटिस बोर्ड, प्रार्थना सभा और अभिभावक समूहों के माध्यम से तुरंत साझा करें। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से संशोधित टाइमटेबल डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड का कहना है कि यह बदलाव प्रैक्टिकल, अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं और लॉजिस्टिक कारणों से किया गया है।

READ MORE: ईरान से ट्रेड करने वाले देशों पर ट्रंप की सख्ती, कहा – एक्सट्रा 25% टैरिफ देना होगा; भारत पर भी होगा लागू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *