Highlights
- अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले एक-दो साल में भारत का दौरा कर सकते हैं।
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर दोनों देशों के बीच सक्रिय बातचीत जारी है।
- भारत को अमेरिका की पहल पैक्स सिलिका का पूर्ण सदस्य बनने का न्योता मिलेगा।
India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ और ट्रेड डील को लेकर चल रही बातचीत के दौरान अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती मजबूत और भरोसे पर आधारित है।
अगले एक-दो साल में ट्रंप आ सकते हैं भारत
राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रपति ट्रंप अगले एक या दो साल में भारत का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रंप और मोदी के बीच सीधा संवाद और आपसी समझ दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाती है।
ट्रेड डील पर बातचीत जारी
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर गोर ने कहा कि दोनों देशों के अधिकारी लगातार बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने माना कि भारत जैसे बड़े देश के साथ ट्रेड डील को अंतिम रूप देना आसान नहीं है, लेकिन दोनों पक्ष इसे पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।
READ MORE: ट्रंप का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल; खुद को बताया वेनेजुएला का एक्टिंग राष्ट्रपति
सिर्फ व्यापार नहीं, कई क्षेत्रों में साझेदारी
राजदूत ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं हैं। दोनों देश सुरक्षा, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम कर रहे हैं।
भारत को पैक्स सिलिका में मिलेगा न्योता
गोर ने भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी दी। उन्होंने बताया कि अगले महीने भारत को अमेरिका की अगुवाई वाली पहल पैक्स सिलिका का पूर्ण सदस्य बनने का निमंत्रण मिलेगा। इसका उद्देश्य सेमीकंडक्टर, AI, ऊर्जा और सप्लाई चेन को मजबूत करना है।
भारत सबसे अहम साझेदार
सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका के लिए भारत सबसे महत्वपूर्ण साझेदार है। उन्होंने कहा, “हम दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।”
READ MORE: कोहली बने इंटरनेशनल क्रिकेट के दूसरे टॉप रन स्कोरर; तोड़ा संगकारा का रिकॉर्ड