Highlights
- इंदौर में पति माधव चौहान ने पत्नी सुमित्रा का गला दबाकर हत्या की।
- हत्या का कारण: पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया।
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पोस्टमॉर्टम में मारपीट के निशान मिले।
Indore News: इंदौर के एरोड्रम इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी माधव चौहान ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सुमित्रा चौहान (40) उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था।
कैसे की हत्या?
पुलिस के अनुसार, 9 जनवरी को विवाद के दौरान माधव ने सुमित्रा का गला दबा दिया। जब उसकी सांसें बंद हो गई, तो उसने उसे एमवाय अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने और मारपीट के निशान पाए गए।
READ MORE: ट्रंप का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल; खुद को बताया वेनेजुएला का एक्टिंग राष्ट्रपति
पुलिस जांच और कबूलनामा
शुरू में माधव ने पत्नी की मौत बीमारी का कारण बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन जांच में सब सच सामने आया। पूछताछ में उसने हत्या स्वीकार कर ली। माधव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में माधव ने बताया कि घटना के दिन बेटे और बेटी घर पर नहीं थे। बेटा काम पर गया था, जबकि बेटी स्कूल गई हुई थी।
माधव पेशे से मिस्त्री है। शादी के आठ साल में सुमित्रा अक्सर अपने पति के साथ संबंध बनाने से इनकार करती थी, जिससे विवाद बढ़ता गया।
पुलिस ने कहा कि आरोपी पर हत्या और संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घरेलू विवादों को बातचीत और समझदारी से सुलझाएं।
READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से एक ही दिन में दो की मौत; कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 23 तक