Aayudh

Categories

Donald Trump: ट्रंप का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल; खुद को बताया इस देश का एक्टिंग राष्ट्रपति 

Donald Trump

Highlights

  • डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताया।
  • वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति बनाया गया।

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति (Acting President) बताया। उन्होंने एक फोटो शेयर की, जिसमें लिखा था कि वे जनवरी 2026 से वेनेजुएला के राष्ट्रपति हैं। फोटो में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को उनका उपाध्यक्ष भी बताया गया।

अमेरिका ने वेनेजुएला पर किया हमला

2 जनवरी को अमेरिका ने वेनेजुएला में बड़ी कार्रवाई की। इस ऑपरेशन में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को पकड़कर न्यूयॉर्क लाया गया। दोनों पर नार्को-आतंकवाद के आरोप लगे हैं। इस हमले में करीब 100 वेनेजुएला सैनिकों की मौत हुई।

वेनेजुएला की नई लीडरशिप

मादुरो के हटने के बाद वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका वेनेजुएला की सत्ता परिवर्तन प्रक्रिया पूरी होने तक प्रशासन की निगरानी करेगा।

READ MORE: ISRO को लगा बड़ा झटका, साल की पहली लॉन्चिंग फेल; 15 सैटेलाइट्स ले जा रहा PSLV- C62 रास्ते से भटका…

तेल और क्यूबा पर रोक

ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला से अब क्यूबा को तेल या आर्थिक मदद नहीं मिलेगी। उन्होंने अमेरिकी कंपनियों को वेनेजुएला में निवेश के लिए चुना जाएगा और तेल बिक्री से होने वाली राशि अमेरिका और वेनेजुएला के लोगों के हित में इस्तेमाल होगी।

इस कार्रवाई के बाद पूरे लैटिन अमेरिका में चिंता का माहौल है। ट्रंप ने संकेत दिए कि अमेरिका की नजर मेक्सिको और अन्य देशों पर भी है।

फोटो की सच्चाई

विशेषज्ञों के अनुसार, ट्रंप द्वारा शेयर की गई तस्वीर एडिट की हुई है। असल में विकिपीडिया या अन्य आधिकारिक दस्तावेजों में ट्रंप को वेनेजुएला का राष्ट्रपति नहीं दिखाया गया है। इस मामले में व्हाइट हाउस या अमेरिकी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है।

READ MORE: PM मोदी ने जर्मन चांसलर के साथ उड़ाई पतंग; साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को किया नमन; देखे वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *