Aayudh

Categories

Indore Contaminated Water Death: इंदौर में दूषित पानी से एक ही दिन में दो की मौत; कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 23 तक 

Indore Contaminated Water Death

Highlights

  • इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से एक ही दिन में दो और मौतें, कुल मृतकों की संख्या 23 हुई।
  • आईसीयू में 13 मरीज इलाजरत, 3 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
  • स्थानीय हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

Indore Contaminated Water Death: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से सोमवार को दो और लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 59 वर्षीय कमलाबाई और 64 वर्षीय भगवानदास सबनानी की इलाज के दौरान मौत हुई। दोनों मरीज पिछले लगभग 10 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। मृतकों की संख्या अब बढ़कर 23 हो गई है।

हॉस्पिटल में हालत गंभीर

भगवानदास को पहले प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था और बाद में बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहां उन्हें कार्डियक अरेस्ट और मल्टी ऑर्गन्स फेल्यर जैसी गंभीर समस्या थी। कमलाबाई पहले से किडनी की बीमारी से पीड़ित थी और इलाज के दौरान 9 जनवरी को उनकी मौत हुई।

READ MORE: ISRO को लगा बड़ा झटका, साल की पहली लॉन्चिंग फेल; 15 सैटेलाइट्स ले जा रहा PSLV- C62 रास्ते से भटका…

आईसीयू में मरीजों की संख्या बढ़ी

भागीरथपुरा में दूषित पानी का खतरा अभी भी जारी है। लोग आरओ, बोतल या उबला हुआ पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। आईसीयू में इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है, जबकि पिछले कई दिनों से 3 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

29 दिसंबर को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अस्पतालों में पहुंचे थे। हालाकि दूषित पानी के कारण लगातार मौतें हो रही हैं। लोग सतर्क हैं और पानी छानकर पी रहे हैं, लेकिन हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

दूषित पानी मामले में कांग्रेस ने रविवार को इंदौर में न्याय यात्रा निकाली। इस यात्रा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही दोषियों पर केस और मृतकों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजे की मांग की।

READ MORE: PM मोदी ने जर्मन चांसलर के साथ उड़ाई पतंग; साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को किया नमन; देखे वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *