Aayudh

Categories

Weather Update: मध्यप्रदेश समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का असर जारी; जनजीवन प्रभावित…

Weather Update

Weather Update: पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ नजर आने लगा है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग सहित कई जिलों में घना कोहरा और सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

ग्वालियर-चंबल में सबसे ज्यादा असर

ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर और दतिया जिलों में ठंड का सबसे ज्यादा असर देखा गया। दतिया प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में पारा 5.6 डिग्री तक पहुंच गया।

READ MORE: अयोध्या राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश, एक युवक हिरासत में

भोपाल-इंदौर में भी ठंड बढ़ी

भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल में 9 डिग्री, इंदौर में 9.6, उज्जैन में 9.4 और जबलपुर में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

कल्याणपुर और पचमढ़ी सबसे ठंडे

शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रहा, जबकि हिल स्टेशन पचमढ़ी में 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। शिवपुरी, छतरपुर, मंडला, उमरिया और रीवा जैसे जिलों में भी पारा 6 से 7 डिग्री के बीच रहा।

कोहरे से यातायात प्रभावित

घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर कई जगह 500 से 1000 मीटर रह गई। इसका असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा और कई ट्रेनें घंटों देरी से चली। दिल्ली की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर देखा गया।

उत्तर भारत में भी ठंड का कहर

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर और घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे के बने रहने की संभावना जताई है।

READ MORE: ईरानी डेरे का सरगना राजू ईरानी गिरफ्तार, सूरत से दबोचा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *