MP Weather Today: मध्यप्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का असर तेज हो गया है। उत्तर भारत से आ रही सर्द और बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में कंपकंपी बढ़ गई है। खासकर ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
खजुराहो सबसे ठंडा
प्रदेश के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। छतरपुर जिले का खजुराहो लगातार दूसरी रात सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 3.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। शिवपुरी में 4 डिग्री, दतिया में 4.6, नौगांव में 5 और रीवा में 5.5 डिग्री तापमान रहा।
READ MORE: भोपाल लिटरेचर फेस्टिवल में बाबर का महिमामंडन… BLF सत्र को लेकर हंगामा
बड़े शहरों का हाल
पांच बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 7.2, इंदौर में 6.9, उज्जैन में 9 और जबलपुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
कोल्ड डे का असर
शनिवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली समेत 15 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है, जहां दिनभर ठंड बनी रह सकती है।
ट्रेनें लेट
घने कोहरे के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। मालवा एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे लेट चल रही है। पंजाब मेल, सचखंड एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनें भी देरी से पहुंच रही हैं।
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक ठंड और कोहरे का यह दौर जारी रहने की संभावना है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
READ MORE: लालू परिवार को कोर्ट से नहीं मिली राहत; लैंड फॉर जॉब मामले में आरोप तय