Mamata Banerjee Protest: पश्चिम बंगाल में ईडी (ED) की कार्रवाई के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में मार्च की अगुवाई की। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। यह मार्च TMC के आईटी सेल प्रमुख और राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म I-PAC से जुड़े ठिकानों पर हुई ईडी रेड के विरोध में निकाला गया।
दिल्ली में TMC सांसदों का प्रदर्शन
शुक्रवार सुबह TMC के 8 सांसदों ने दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। डेरेक ओ ब्रायन, महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद नारेबाजी करते नजर आए। प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की हुई, कुछ सांसद गिर भी गए। पुलिस ने सभी सांसदों को करीब दो घंटे के लिए हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया।
ममता का केंद्र पर हमला
I strongly condemn the shameful and unacceptable treatment meted out to our Members of Parliament. Dragging elected representatives on the streets for exercising their democratic right to protest outside the Home Minister’s office is not law enforcement – it is arrogance in…
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) January 9, 2026
इस कार्रवाई के बाद ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है और सांसदों के साथ किया गया व्यवहार पुलिस के घमंड को दिखाता है।
READ MORE: इंदौर MY अस्पताल में फिर लापरवाही, डेढ़ माह के नवजात का काट दिया अंगूठा
हाईकोर्ट में सुनवाई टली
ईडी रेड से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान कलकत्ता हाईकोर्ट में भारी भीड़ और हंगामा हुआ। स्थिति को देखते हुए अदालत ने मामले की सुनवाई 14 जनवरी तक के लिए टाल दी। ईडी ने ममता बनर्जी पर छापेमारी में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए FIR की मांग की थी।
ईडी पर FIR दर्ज
ममता बनर्जी ने ईडी के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज कराई। ये शिकायतें I-PAC के ऑफिस और इसके प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर हुई रेड से जुड़ी हैं। इसके आधार पर कोलकाता और बिधाननगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
READ MORE: भोपाल लिटरेचर फेस्टिवल में बाबर का महिमामंडन… BLF सत्र को लेकर हंगामा