Aayudh

Categories

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट; सेंसेक्स 780 और निफ्टी 264 अंक फिसला, 7 लाख करोड़ का नुकसान

Share Market Today

Share Market Today: 8 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 780 अंक टूटकर 84,181 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 264 अंक गिरकर 25,877 के स्तर पर आ गया। निफ्टी एक बार फिर 26,000 के अहम स्तर से नीचे बंद हुआ।

दिनभर दबाव में रहा बाजार

सुबह बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती घंटों में थोड़ी रिकवरी दिखी, लेकिन आखिरी सत्र में मेटल, बैंकिंग, ऑयल एंड गैस और आईटी शेयरों में तेज बिकवाली से बाजार फिसल गया।

गिरावट की बड़ी वजह

बाजार में गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका से जुड़ी चिंताएं रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर 500% तक टैरिफ लगाने की धमकी दी है। हालांकि यह बिल अभी संसद से पास नहीं हुआ है, लेकिन इस आशंका ने निवेशकों को सतर्क कर दिया।

READ MORE: लैब टेस्ट में फेल 35 सैंपल; बोरिंग के पानी में भी मिले जानलेवा बैक्टीरिया; इंदौर का हाल बेहाल

सेक्टरवार हाल

आईटी, मेटल और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। बैंकिंग और एफएमसीजी शेयर भी दबाव में नजर आए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी रही, जिससे बाजार की चौड़ाई नकारात्मक रही।

कुछ शेयरों ने दी राहत

गिरते बाजार में भी कुछ शेयरों ने मजबूती दिखाई। IDFC फर्स्ट बैंक का शेयर 2% चढ़ा। बालाजी एमाइंस में 14% और पेनेसिया बायोटेक में 13% की तेजी रही, डेंगू वैक्सीन ट्रायल पूरा होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

एक दिन में निवेशकों को करीब 7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारों का कहना है कि आने वाले सत्रों में बाजार की चाल वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों और FII की गतिविधियों पर निर्भर करेगी। फिलहाल सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

READ MORE: भोपाल में गौमांस तस्करी का भांड़ा फोड़; ट्रक से ले रहे थे 26 टन मांस के पैकेट; लैब रिपोर्ट में हुआ खुलासा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *