Aayudh

Categories

Bhopal Beef Racket Exposed: गौमांस तस्करी का भंड़ाफोड़; ट्रक में मिला 26 टन मांस; लैब रिपोर्ट में हुआ खुलासा… 

Bhopal Beef Racket

Bhopal Beef Racket Exposed: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर गौमांस तस्करी का एक बड़ा रैकेट चलाया जा रहा था, जिसका खुलासा अब लैब रिपोर्ट के जरिए हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि 18 दिसंबर 2025 की रात को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जहांगीराबाद इलाके में एक ट्रक पकड़ा था। जिसमें करीब 26 टन मांस के पैकेट लोड थे। ये ट्रक मांस लेकर शहर से बाहर जा रहा था।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस ट्रक में गौमांस है। कई घंटों के विरोध और हंगामे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक जब्त कर लिया। साथ ही मांस की पुष्टी के लिए कुछ सैंपल को लैब भेजा, जिसकी फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसमें गौमांस होने की पुष्टि हुई है।

READ MORE: इंदौर के बाद भोपाल के पानी में मिला जानलेवा बैक्टीरिया; 4 सैंपल टेस्ट में फैल

स्लॉटर हाउस सील

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित स्लॉटर हाउस को सील कर दिया और दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस 26 टन मांस की जांच कर रही है। ताकि ये पता सगया जा सके कि इसमें कितना हिस्सा गौमांस का है। जानकारी के लिए बता दें कि ट्रक विदेश निर्यात के लिए मांस ले जा रहा था, लेकिन अब यह साफ हो गया कि इसमें अवैध गौमांस शामिल था।

विहिप के कार्यकर्ताओं ने किया भंडाफोड़

ये घटना 18 दिसंबर की है। विहिप कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि जहांगीराबाद से एक बड़ा ट्रक मांस लेकर निकल रहा है। कार्यकर्ताओं ने उस ट्रक को रोका और तलाशी ली।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक हंगामा हो चुका था। पुलिस ने ट्रक को पुलिस मुख्यालय के बाहर खड़ा कराया और सैंपल लेकर लैब भेजे। साथ ही चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

बड़े पैमाने पर गौमांस तस्करी

भोपाल पुलिस ने इस मामले में गौवध निषेध कानून और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया। आरोपी स्लॉटर हाउस मालिक और सप्लायर हैं। जांच में पता चला कि भोपाल में बड़े पैमाने पर अवैध गाय कटाई हो रही थी। यह मांस विदेश भेजने की तैयारी में था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

READ MORE: I-PAC पर ED के छापे से बौखलाई ममता बनर्जी; कहा – अमित शाह कर रहे एजेंसियों का गलत इस्तेमाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *