Highlights
- दूषित पानी से इंदौर में 20 मौतें, 437 लोग बीमार, कांग्रेस ने सिस्टम फेल होने का लगाया आरोप।
- 11 जनवरी को इंदौर में कांग्रेस का मेगा प्रदर्शन, राहुल गांधी होंगे शामिल।
- दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के जज से जांच की मांग की।
Indore Polluted Water: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी पीने से 20 लोगों की मौत के बाद सियासी बवाल छिड़ गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने इसे केवल लापरवाही नहीं, बल्कि सिस्टम की विफलता बताया है।
11 जनवरी को कांग्रेस का मेगा प्रदर्शन
इंदौर दूषित पानी कांड के विरोध में कांग्रेस 11 जनवरी को इंदौर में बड़ा प्रदर्शन करेगी। इसकी तैयारियों के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 11 जनवरी से पहले बड़ी बैठक करेंगे। जीतू पटवारी ने सभी कांग्रेस विधायको को प्रदर्शन के लिए एक हजार लोग जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राहुल गांधी भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।
मध्यप्रदेश कांग्रेस की आला कमान ने सीएम मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफे मांगा। साथ ही मृतकों के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग की।
437 लोग बीमार, 20 की मौत
भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से अब तक 437 लोग बीमार हुए। इनमें से 381 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। फिलहाल 56 मरीज भर्ती हैं, जिनमें 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दिग्विजय सिंह का सरकार पर हमला
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस मामले को “इंदौर के माथे पर कलंक” बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मुख्यमंत्री बार-बार इंदौर आते हैं, तो सिर्फ मुआवजा देकर चुप क्यों हो जाते हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की है।
READ MORE: ट्रंप का टैरिफ बम! रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 500% टैरिफ; भारत और चीन को चेतावनी
जीतू पटवारी बोले- सिस्टम फेल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्र लिखकर कहा कि यह प्रशासनिक नहीं, बल्कि शासन की असफलता है। उन्होंने जल आपूर्ति प्रणाली के स्वतंत्र ऑडिट और दोषियों पर आपराधिक कार्रवाई की मांग की।
हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने कहा कि इस घटना से शहर की छवि को गहरा नुकसान हुआ है। कोर्ट ने साफ किया कि स्वच्छ पानी जनता का मौलिक अधिकार है और जरूरत पड़ी तो दोषियों पर सिविल व क्रिमिनल कार्रवाई होगी।
सीएम का बयान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे लिए हर एक व्यक्ति कष्टदायक है इसलिए हम आंकड़ों में नहीं पड़ रही है और हर पीड़ित परिवार को राहत दी जाएगी।
READ MORE: SC ने आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने के दिए आदेश, कहा – दो जज भी हुए हादसे का शिकार