Highlights
- विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने बेटे का नाम विहान कौशल रखा, जिसका मतलब है नई शुरुआत।
- कपल ने सोशल मीडिया पर बेटे के नन्हे हाथ की तस्वीर शेयर कर नाम का खुलासा किया।
- सेलेब्स और फैंस ने नाम और पोस्ट पर बधाइयां दी।
Vicky Katrina Baby Name: बॉलीवुड के पसंदीदा कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने आखिरकार अपने बेटे के नाम से पर्दा उठा दिया है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए बेटे का नाम बताया, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
बेटे का नाम और उसका मतलब
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है। यह नाम संस्कृत भाषा से लिया गया है। विहान का अर्थ होता है सुबह, भोर या नई शुरुआत। यह नाम सूर्य की पहली किरण और एक नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
शेयर की खास तस्वीर
कपल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक तस्वीर शेयर की है। फोटो में विक्की और कटरीना अपने बेटे के नन्हे हाथ को थामे नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “हमारी रोशनी की किरण, विहान कौशल।”
READ MORE: SC ने आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने के दिए आदेश, कहा – दो जज भी हुए हादसे का शिकार
दिल छू लेने वाला कैप्शन
कैप्शन में आगे लिखा गया, “दुआएं कुबूल हुई। जिंदगी खूबसूरत है। हमारी दुनिया पल भर में बदल गई। शब्दों से परे कृतज्ञता।” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
सेलेब्स और फैंस की बधाई
इस पोस्ट पर परिणीति चोपड़ा, श्रेया घोषाल, दीया मिर्जा, भूमि पेडनेकर और शिबानी दांडेकर समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी है। फैंस भी नाम की खूब तारीफ कर रहे हैं और हार्ट इमोजी से प्यार लुटा रहे हैं।
शादी और पैरेंटहुड
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। शादी के चार साल बाद नवंबर 2025 में वे माता-पिता बने। अब बेटे के नाम के खुलासे के साथ उनकी खुशी और भी खास हो गई है।
READ MORE: ऑल टाइम हाई पर चांदी, सोने के दाम में हल्की गिरावट; जाने आज के रेट