Aayudh

Categories

Indore Polluted Water Deaths: इंदौर में दूषित पानी से 20 की मौत; कांग्रेस का 11 को विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी होंगे शामिल

Indore Polluted Water Deaths

Indore Polluted Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन ने 6 मौतों की पुष्टि की है, जबकि 18 परिवारों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। पीड़ितों की संख्या और मुआवजे में अंतर को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उनके लिए एक भी जीवन की कीमत महत्वपूर्ण है, इसलिए आंकड़ों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

मरीजों की स्थिति

दूषित पानी से अब तक 429 लोग बीमार हुए। इनमें से 330 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 99 अभी अस्पताल में भर्ती हैं। 16 मरीज आईसीयू में हैं। हाईकोर्ट ने मामले को हेल्थ इमरजेंसी करार दिया है।

READ MORE: ऑल टाइम हाई पर चांदी, सोने के दाम में हल्की गिरावट; जाने आज के रेट

सरकार की कार्रवाई

सरकार ने प्रदेश के लगभग 6.5 लाख हैंडपंपों की जांच और जल स्रोतों की मासिक सफाई का निर्देश दिया है। PHE विभाग को दूषित पानी और पाइपलाइन लीकेज की शिकायतों का 24 घंटे में निपटारा करने को कहा गया है।

कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस 11 जनवरी को इंदौर में बड़ा प्रदर्शन करेगी। पैदल मार्च गणपति चौक से अहिल्या चौक और राजवाड़ा तक निकलेगा। इसमें दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, कमलेश्वर पटेल और अन्य बड़े नेता शामिल होंगे। राहुल गांधी से भी समय मांगा गया है। सभी जिलाध्यक्षों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस का कहना है कि छह महीने से गंदे पानी की शिकायतें मिल रही थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब लोगों को जान-माल का खतरा है और सरकार की संवेदनशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।

READ MORE: SC ने आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने के दिए आदेश, कहा – दो जज भी हुए हादसे का शिकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *