Highlights
- ICC ने बांग्लादेश को अल्टीमेटम दिया: टी20 वर्ल्ड कप के सभी मैच भारत में ही खेलने होंगे।
- BCB की वेन्यू बदलने की मांग खारिज, नहीं खेलने पर टीम के अंक कटने की चेतावनी।
- बांग्लादेश ग्रुप-सी में, 7 फरवरी से वेस्टइंडीज, इटली, इंग्लैंड और 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल से मुकाबला।
T20 World Cup 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की टी-20 वर्ल्ड कप के मैच भारत से बाहर कराने की मांग खारिज कर दी है। ICC ने साफ कहा कि बांग्लादेश को अपने सभी लीग मैच भारत में ही खेलने होंगे, अन्यथा उसे अंक गंवाने पड़ सकते हैं।
सुरक्षा का हवाला देकर रखी मांग
BCB ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद सुरक्षा कारण बताकर भारत में मैच खेलने से इनकार किया और श्रीलंका में वेन्यू बदलने की अपील की थी। ICC ने स्पष्ट किया कि मैचों का स्थान नहीं बदलेगा।
बांग्लादेश का ग्रुप
टीम को ग्रुप-सी में रखा गया है। 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली, 14 फरवरी को इंग्लैंड से मुकाबला होगा, सभी मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ है।
READ MORE: दूषित पानी से 18वी मौत, 16 मरीज ICU में; नए मरीजों की संख्या कम
मुस्तफिजुर और IPL विवाद
मुस्तफिजुर रहमान को बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हालिया घटनाओं के चलते IPL से बाहर किया गया। KKR ने उन्हें 3 जनवरी को रिलीज किया। इसके बाद BCB ने भारत में मैच नहीं खेलने की मांग की। ICC ने इसे स्वीकार नहीं किया।
मुआवजे का मुद्दा
मुस्तफिजुर को IPL से बाहर किए जाने पर कोई मुआवजा नहीं मिलेगा। यह मामला बीमा नियमों के तहत नहीं आता, क्योंकि खिलाड़ी चोट या लीग से जुड़े खेल कारण से टीम से नहीं हटे।